State Re-allocation of Dr. Rekha Rani from Uttarakhand to Uttar Pradesh

S

This document details the decision made by a consultative committee regarding the state re-allocation of Dr. Rekha Rani, a medical practitioner. Initially, her request for re-allocation from Uttarakhand to Uttar Pradesh was considered, taking into account her responsibility for her family after her husband’s passing. While she didn’t technically qualify for re-allocation under standard medical policies, special circumstances, specifically her father-in-law’s illness and dependency, led to a recommendation for her transfer. After a review, the matter was re-examined, clarifying that her father-in-law’s condition was the basis for the special consideration. The Government of India has agreed to this re-allocation based on these special circumstances, and the concerned personnel are to be informed about the allocation.

SOURCE PDF LINK :

Click to access rekharani.pdf

Click to view full document content



संख्या 27/VIP/1/2013-एस.आर.एस
भारत सरकार
कार्मिक लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय
(कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग)

तीसरा तल, लोकनायक भवन,
खान मार्केट, नई दिल्ली
दिनांक अक्तूबर 2013

सेवा में,

  1. मुख्य सचिव,
    उत्तर प्रदेश प्रशासन,
    सचिवालय, लखनऊ

  2. मुख्य सचिव,
    उत्तराखण्ड प्रशासन,
    सचिवालय, देहरादून

विषय :- दिनांक 15/01/2013 को आयोजित परामर्शी समिति की बैठक में श्रीमती रेखा रानी, उपचारिका का राज्य पुनरावंटन पर विचार ।

महोदय,

उपर्युक्त विषयक मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि परामर्शी समिति की दिनांक 15/01/2013 को हुई बैठक में श्रीमती रेखा रानी, उपचारिका का उत्तराखण्ड से उत्तर प्रदेश राज्य पुनरावंटन पर विचार किया गया था । बैठक में प्रतिनिधि दवारा अवगत करवाया गया कि श्रीमती रेखा रानी की पति के देहांत के उपरांत परिवार का समस्त दायित्व उन पर ही है । समिति दवारा यह पाया गया कि श्रीमती रेखा रानी, उपचारिका चिकित्सकीय व्यथा निति के अंतर्गत राज्य पुनरावंटन हेतु पात्र नहीं है । परंतु उनके पिता/श्ससुर की बीमारी तथा उनकी स्थिति को देखते हुए विशेष परिस्थितियों के अंतर्गत उनके राज्य पुनरावंटन उत्तराखण्ड से उत्तर प्रदेश किए जाने की संस्तुति की गई । भारत सरकार दवारा संस्तुति पर विचार किया गया तथा संस्तुति में “पिता/श्ससुर” की बिमारी का उल्लेख देखते हुए प्रकरण अस्पष्ट पाया गया । अतः प्रकरण दुवारा दिनांक 18/9/2013 को आयोजित बैठक में सम्मिलित किया गया । समिति दवारा बैठक में स्पष्ट किया गया कि श्रीमती रेखा रानी के श्ससुर की बिमारी के कारण पिछले बैठक में प्रकरण को विशेष परिस्थितियों के अंतर्गत राज्य पुनरावंटन की संस्तुति की गई थी । बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि उनके समुर उनके उपर पूर्ण रुप से आश्रित है ।

भारत सरकार समिति की संस्तुति से सहमत है तथा श्रीमती रेखा रानी, उपचारिका का राज्य पुनरावंटन विशेष परिस्थितियों के अंतर्गत उत्तराखण्ड से उत्तर प्रदेश के लिए किया जाता है ।

संबंधित कार्मिक को आवंटन के बारे में सूचित किया जाए ।

भवदीय,
(सारंगधर सोयक)
अवर सचिव, भारत सरकार

प्रतिलिपि :-

  1. प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य पुर्नगठन समन्वय विभाग, 46 बहुखण्डी भवन, सचिवालय, लखनऊ ।

  2. सचिव, पुनर्गठन विभाग उत्तर प्रदेश प्रशासन, सचिवालय, देहरादून ।