This office memorandum details the list of holidays to be observed in Central Government offices located in Delhi/New Delhi during the year 2018. It specifies mandatory holidays and allows each employee to choose two additional optional holidays from a provided list. Different rules apply to offices outside of Delhi/New Delhi, with a core set of mandatory holidays plus three additional holidays determined by local coordination committees. The document also outlines procedures for determining dates for holidays dependent on moon sightings and clarifies that changes to the holiday list after notification are not permitted. It also provides lists of optional holidays and instructions for regional offices to adapt the list based on local customs and needs.
SOURCE PDF LINK :
Click to access 12_3_2017-JCA2-14062017-Hindi.pdf
Click to view full document content
फा.सं.-12/3/2017-जेसोए-2
भारत सरकार
कार्मिक, लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय
(कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग)
स्थापना (जेसोए-2) अनुभाग
नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली,
दिनांक 14 जून, 2017
कार्यालय जापन
विषय :-वर्ष 2018 के दौरान भारत सरकार के कार्यालयों में रखी जाने वाली छुट्टियों के संबंध में।
यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केन्द्रीय सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में वर्ष 2018 के दौरान इस कार्यालय जापन के अनुबंध-I में विनिर्दिष्ट छुट्टियाँ रहेंगी। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक कर्मचारी को अनुबंध-II में दर्शाई जा रही वैकल्पिक छुट्टियों की सूची में से अपनी इच्छानुसार कोई दो छुट्टियाँ लेने की भी अनुमति होगी ।
- दिल्ली/नई दिल्ली से बाहर स्थित केन्द्रीय सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में नीचे पैरा 3.1 में दर्शाई जा रही छुट्टियों में से तीन छुट्टियों के अतिरिक्त निम्नलिखित छुट्टियाँ अनिवार्यत: रहेंगी :-
- गणतंत्र-दिवस
-
स्वतंत्रता-दिवस
-
महात्मा गांधी जन्म दिवस
-
बुद्ध पूर्णिमा
-
क्रिसमस दिवस
-
दशहरा (विजय दशमी)
-
दीवाली (दीपावली)
-
गुड फ्राइडे
-
गुरु नानक जन्म दिवस
-
ईद उल फितर
-
ईद उल जुहा
-
महावीर जयंती
-
मुहर्रम
-
पैगम्बर मोहम्मद का जन्म दिवस (ईद-ए-मिलाद)
3.1 पैरा 2 में उल्लिखित उपर्युक्त 14 अनिवार्य छुट्टियों के अतिरिक्त, राज्य की राजधानियों में स्थित केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों द्वारा, यदि आवश्यक हो तो राज्य के अन्य स्थानों की समन्वय समितियों के परामर्श से, नीचे दी जा रही सूची में से, तीन छुट्टियाँ तय की जाएंगी । संबंधित राज्य में स्थित, केन्द्रीय सरकार के सभी कार्यालयों के लिए
समान रूप से लागू होने वाली छुट्टियों की अंतिम सूची, तदनुसार अधिसूचित की जाएगी और उसके पश्चात् उसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन नही किया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि त्योहारों अथवा तारीखों के बारे में किसी भी परिवर्तन की अनुमति नहीं है । -
दशहरा के अवसर पर एक अतिरिक्त दिवस
-
होली
-
जन्माष्टमी (वैष्णवी)
-
रामनवमी
-
महाशिवरात्रि
-
गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी
-
मकर संक्रांति
-
रथ यात्रा
-
ओणम
-
पोंगल
-
श्री पंचमी/बसंत पंचमी
-
विशु/वैशाखी/वैशाखड़ी/बहाग बिहु/मशाड़ी उगाड़ी/यैत्र शुक्लादि/चेती चांद/गुड़ी पड़वा प्रथम नवरात्र/नौरोज/छठ पूजा/करवा चौथ ।
3.2 यदि पहले ही अधिसूचित की जा चुकी किसी त्योहार से संबंधित छुट्टी, बाद में, सप्ताहांत अवकाश अथवा कार्यदिवस से भिन्न किसी और दिन पड़े अथवा एक ही दिन एक से अधिक त्योहार पड़े तो उसके स्थान पर कोई और छुट्टी नहीं की जाए। -
इस कार्यालय-जापन के साथ संलग्न वैकल्पिक छुट्टियों की सूची दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों के लिए है। राज्यों की राजधानियों की समन्वय समितियों, स्थानीय अवसरों के महत्व को ध्यान में रखते हुए, अपनी वैकल्पिक छुट्टियों की अलग सूची तैयार कर सकती हैं, किन्तु इस सूची में, ऊपर पैरा 3.1 में से 3 परिवर्तनीय छुट्टियाँ चुनने के बाद शेष रहे 9 अवसर शामिल किए जाने अपेक्षित हैं ।
5.1 दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित कार्यालयों के संबंध में चाँद दिखाई देने पर निर्भर करने वाली ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम और ईद-ए-मिलाद की छुट्टियों की तारीख के बारे में कोई परिवर्तन, यदि आवश्यक हुआ तो, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (पुलिस उपायुक्त, विशेष शाखा, दिल्ली पुलिस) से स्थिति पता करने के पश्चात्, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित कर दिया जाएगा ।
5.2 दिल्ली/नई दिल्ली से बाहर स्थित कार्यालयों के संबंध में राज्यों की राजधानियों की केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों को संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों के निर्णय के आधार पर, ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम तथा ईद-ए-मिलाद की छुट्टियों की तारीख में, यदि आवश्यक हो तो, परिवर्तन करने का अधिकार है ।
5.3 ऐसा हो सकता है कि उपर्युक्त अवसरों की तारीख में परिवर्तन, थोड़े समय पहले ही अधिसूचित करना पड़े। ऐसी स्थिति में छुट्टी की घोषणा, पत्र सूचना कार्यालय दूरदर्शन/आकाशवाणी/समाचार पत्र इत्यादि के माध्यम से की जाए तथा विभागाध्यक्ष/केन्द्रीय सरकार के कार्यालय, परिवर्तन की तारीख के बारे में किसी औपचारिक आदेश की प्रतीक्षा किए बिना ही ऐसी घोषणा के अनुसार कार्रवाई करें। -
वर्ष 2018 के दौरान दीवाली (दीपावली), बुधबार, 7 नवंबर, 2018 (कार्तिक 16) को पड़ रही है। कुछ राज्यों में यह अवसर (त्योहार) एक दिन पहले अर्थात् “नरक चतुर्दशी के दिन” मनाए जाने की प्रथा है। इसे ध्यान में रखते हुए, किसी राज्य में, केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों में दीपावली की छुट्टी, दीपावली के दिन के स्थान पर नरक चतुर्दशी (दीपावली दिवस के स्थान पर) के दिन रखे जाने के प्रति कोई आपत्ति नहीं है, यदि उस राज्य में, राज्य सरकार के कार्यालयों में भी दीपावली की अनिवार्य छुट्टी के रूप में केवल उसी दिन की छुट्टी घोषित की गई हो।
-
औद्योगिक, वाणिज्यिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित, केन्द्रीय सरकारी संगठनों में, वर्ष में 16 छुट्टियाँ होंगी जिनमें तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ अर्थात् गणतंत्र-दिवस, स्वतंत्रता-दिवस और महात्मा-गांधी-जन्म-दिवस की छुट्टियाँ अनिवार्य होंगी। वर्ष 2018 की शेष छुट्टियाँ/अवसरों का निर्धारण, ऐसे प्रतिष्ठानों/संगठनों द्वारा ऊपर पैरा 3.2 के अधीन स्वयं ही किया जाए।
-
संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन, छुट्टियों का निर्धारण, गृह मंत्रालय द्वारा जारी अनुदेशों के अनुसार करेंगे।
-
विदेश स्थित भारतीय मिशनों के संबंध में, अवकाश दिवसों की संख्या को, इस विभाग के दिनांक 17.12.2002 के कार्यालय जापान संख्या-12/5/2002-जे.सी.ए., में निहित अनुदेशों के अनुसार अधिसूचित किया जाए। दूसरे शब्दों में, उनके पास अपनी ही 16 (सोलह) छुट्टियों को चुनने का विकल्प तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ और ईद-उल-फितर को अनिवार्य तथा सप्ताहांत दिवस पर पड़ने वाली छुट्टियों की सूची में शामिल करने के बाद ही उपलब्ध होगा।
-
बैंकों के संबंध में, वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा जारी अनुदेशों के अनुसार छुट्टियों का विनियमन होगा।
(डी. के. सेनगुप्ता)
उप सचिव (जेसीए)
दूरभाष : 23040255
अनुलग्नक :- छुट्टियों की सूची
सेवा में
- भारत सरकार के सभी मंत्रालय/विभाग।
- संघ लोक सेवा आयोग/केन्द्रीय सतर्कता आयोग/नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक/प्रधान मंत्री कार्यालय/लोक सभा सचिवालय/राज्य सभा सचिवालय/राष्ट्रपति सचिवालय/उप राष्ट्रपति सचिवालय/उच्चतम न्यायालय/उच्च न्यायालय/केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण प्रधान पीठ/भारत का निर्वाचन आयोग/अल्पसंख्यक आयोग/राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग/केन्द्रीय सूचना आयोग/राष्ट्रीय महिला आयोग/राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग/राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग/राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग।
- कार्मिक, लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय के सभी संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालय।
- सचिव, कर्मचारी पक्ष, राष्ट्रीय परिषद् (जे.सी.एम.) 13 सी, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली।
- राष्ट्रीय परिषद (संयुक्त परामर्शदात्री तंत्र) कर्मचारी पक्ष के सभी सदस्य।
- कार्मिक, लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय की विभागीय परिषद् (संयुक्त परामर्शदात्री तंत्र) के कर्मचारी पक्ष के सभी सदस्य।
- केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों के अध्यक्ष/सचिव (कल्याण अनुभाग से प्राप्त अद््यतन सूची के अनुसार)।
- मंत्रिमंडल सचिव के निजी सचिव।
- उप सचिव (समन्वय), दिल्ली सरकार सचिवालय, आई.जी.स्टेडियम, आई.टी.ओ. नई दिल्ली।
- प्रबंधक (भण्डारण) भारत सरकार, फार्म्स स्टोर, 166, लेनिन सराय, कोलकाता (10 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)।
- सभी राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों के मुख्य सचिव।
- विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय, पीटीआई बिल्डिंग नई दिल्ली-110003। (5 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)
- उप निदेशक (बिल), मुद्रण निदेशालय, बी-विंग, निर्माण भवन, नई दिल्ली। (5 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)
- पोजिशनल एस्ट्रोनोमी सेन्टर, ब्लॉक -ए क्यू, प्लाट नं. 8, सेक्टर-V, साल्ट लेक, मनीष बाठन, कोलकाता-700091 ।
- सुविधा केन्द्र, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (20 प्रतियाँ)।
- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) को इस अनुरोध सहित कि इस कार्यालय जापन को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की वेबसाईट (www.persmin.nic.in) पर डाल दें ।
- 100 अतिरिक्त प्रतियाँ।
वर्ष 2018 के दौरान केन्द्र सरकार के दिल्ली/नई दिल्ली स्थित प्रशासनिक कार्यालयों में रखी जाने वाली छुट्टियों की सूची
क्र.सं. | छुट्टी | तारीख | शक संवत् की तारीख | दिन |
---|---|---|---|---|
शक संवत् 1939 | ||||
1. | गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | माघ 06 | शुक्रवार |
2. | महाशिवरात्रि | 14 फरवरी | माघ 25 | बुधवार |
3. | होली | 02 मार्च | फाल्गुन 11 | शुक्रवार |
शक संवत् 1940 | ||||
4. | महावीर जयंती | 29 मार्च | चैत्र 08 | गुरुवार |
5. | गुड फ्राइडे | 30 मार्च | चैत्र 09 | शुक्रवार |
6. | बुद्ध पूर्णिमा | 30 अप्रैल | बैसाख 10 | सोमवार |
7. | ईद-उल-फितर | 16 जून | ज्येष्ठ 26 | शनिवार |
8. | स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त | श्रावण 24 | बुधवार |
9. | ईद-उल-जुहा (बकरीद) | 22 अगस्त | श्रावण 31 | बुधवार |
10. | जन्माष्टमी | 03 सितम्बर | भाद्र 12 | सोमवार |
11. | मुहर्रम | 21 सितम्बर | भाद्र 30 | शुक्रवार |
12. | महात्मा गांधी जन्म दिवस | 02 अक्तूबर | आश्विन 10 | मंगलवार |
13. | दशहरा | 19 अक्तूबर | आश्विन 27 | शुक्रवार |
14. | दीवाली (दीपावली) | 07 नवम्बर | कार्तिक 16 | बुधवार |
15. | मिलाद-उन-नबी अथवा ईद-ए- मिलाद (पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस) |
21 नवम्बर | कार्तिक 30 | बुधवार |
16. | गुरु नानक जन्म दिवस | 23 नवम्बर | अग्रहायण 02 | शुक्रवार |
17. | क्रिसमस दिवस | 25 दिसम्बर | पौष 04 | मंगलवार |
वर्ष 2018 के दौरान केन्द्र सरकार के दिल्ली/नई दिल्ली स्थित प्रशासनिक कार्यालयों में रखी जाने वाली वैकल्पिक छुट्टियों की सूची |
क्र.सं. | छुट्टी का नाम | तारीख | शक संवत् की तारीख | सप्ताह का दिन |
---|---|---|---|---|
शक संवत् 1939 | ||||
1. | नव वर्ष दिवस | 01 जनवरी | पौष 11 | सोमवार |
2. | मकर संक्रान्ति | 14 जनवरी | पौष 24 | रविवार |
3. | पोंगल | 14 जनवरी | पौष 24 | रविवार |
4. | बसंत पंचमी/श्री पंचमी | 22 जनवरी | माघ 02 | सोमवार |
5. | गुरु रविदास जन्म दिवस | 31 जनवरी | माघ 11 | बुधवार |
6. | स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती | 10 फरवरी | माघ 21 | शनिवार |
7. | शिवाजी जयंती | 19 फरवरी | माघ 30 | सोमवार |
8. | होलिका दहन, दोलयात्रा | 01 मार्च | फाल्गुन 10 | गुरुवार |
9. | चैत्र शुक्लादि/गुड़ी पड़वा/ उगाड़ी/चेती चाँद |
18 मार्च | फाल्गुन 27 | रविवार |
शक संवत् 1940 | ||||
10. | राम नवमी | 25 मार्च | चैत्र 04 | रविवार |
11. | ईस्टर रविवार | 01 अप्रैल | चैत्र 11 | रविवार |
12. | हजरत अली का जन्म दिवस | 01 अप्रैल | चैत्र 11 | रविवार |
13. | वैसाखी/विशु /मसादि | 14 अप्रैल | चैत्र 24 | शनिवार |
14. | वैशाखादि (बंगाल)/बिहाग बिहू (असम) | 15 अप्रैल | चैत्र 25 | रविवार |
15. | गुरु रबीन्द्रनाथ जयंती | 09 मई | वैसाख 19 | बुधवार |
16. | जमात-उल-विदा | 15 जून | ज्येष्ठ 25 | शुक्रवार |
17. | रथ यात्रा | 14 जुलाई | आषाढ़ 23 | शनिवार |
18. | पारसी नव वर्ष दिवस/नौरोज़ | 17 अगस्त | श्रावण 26 | शुक्रवार |
19. | ओणम एवं थिरू ओणम दिवस | 25 अगस्त | भाद्र 03 | शनिवार |
20. | रक्षा बंधन | 26 अगस्त | भाद्र 04 | रविवार |
21. | विनायक चतुर्थी/गणेश चतुर्थी | 13 सितम्बर | भाद्र 22 | गुरुवार |
22. | दशहरा (महा सप्तमी) (अतिरिक्त) | 16 अक्तूबर | आश्विन 24 | मंगलवार |
— | — | — | — | — |
23. | दशहरा (महा अष्टमी) (अतिरिक्त) | 17 अक्तूबर | आश्विन 25 | बुधवार |
24. | दशहरा (महा नवमी) | 18 अक्तूबर | आश्विन 26 | गुरूवार |
25. | महर्षि बाल्मीकि जयंती | 24 अक्तूबर | कार्तिक 02 | बुधवार |
26. | करक चतुर्थी (करवा चौथ) | 27 अक्तूबर | कार्तिक 05 | शनिवार |
27. | दीपावली (दक्षिण भारत) | 06 नवम्बर | कार्तिक 15 | मंगलवार |
28. | नरक चतुर्दशी | 06 नवम्बर | कार्तिक 15 | मंगलवार |
29. | गोवर्धन पूजा | 08 नवम्बर | कार्तिक 17 | गुरूवार |
30. | भाई दूज | 09 नवम्बर | कार्तिक 18 | शुक्रवार |
31. | प्रतिहार षष्ठी अथवा सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) | 13 नवम्बर | कार्तिक 22 | मंगलवार |
32. | गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस | 24 नवम्बर | अग्रहायण 03 | शनिवार |
33. | क्रिसमस की पूर्व संध्या | 24 दिसम्बर | पौष 03 | सोमवार |