This document details the list of holidays for Central Government offices in Delhi/New Delhi for the year 2016. It specifies mandatory holidays and allows each employee to choose two additional optional holidays from a provided list. For offices outside Delhi/New Delhi, it outlines mandatory holidays alongside a process for regional coordination committees to select three additional holidays. The document also includes lists of optional holidays and clarifies procedures for adjusting holiday dates based on weekend occurrences or overlapping festivals. It provides guidance for foreign missions and banks regarding holiday schedules and emphasizes the importance of timely notification of any changes.
SOURCE PDF LINK :
Click to access 12_7_2015-JCA-2-11062015-Hindi.pdf
Click to view full document content
फा.सं.-12/7/2015-जेसीए-2
भारत सरकार
कार्मिक, लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय
(कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग)
नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली,
दिनांक 11 जून, 2015
विषय :- वर्ष 2016 के दौरान भारत सरकार के कार्यालयों में रखी जाने वाली छुट्टियाँ
यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केन्द्रीय सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में वर्ष 2016 के दौरान इस कार्यालय जापन के अनुबंध-I में विनिर्दिष्ट छुट्टियाँ रहेंगी। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक कर्मचारी को अनुबंध-II में दर्शाई जा रही वैकल्पिक छुट्टियों की सूची में से अपनी इच्छानुसार कोई दो छुट्टियाँ लेने की भी अनुमति होगी ।
- दिल्ली/नई दिल्ली से बाहर स्थित केन्द्रीय सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में नीचे पैरा 3.1 में दर्शाई जा रही छुट्टियों में से तीन छुट्टियों के अतिरिक्त निम्नलिखित छुट्टियाँ अनिवार्यत: रहेंगी :-
- गणतंत्र-दिवस
-
स्वतंत्रता-दिवस
-
महात्मा गांधी जन्म दिवस
-
बुद्ध पूर्णिमा
-
क्रिसमस दिवस
-
दशहरा (विजय दशमी)
-
दीवानी (दीपावली)
-
गुड फ्राइडे
-
गुरु नानक जन्म दिवस
-
ईद उल फितर
-
ईद उल जुहा
-
महावीर जयंती
-
मुहरेम
-
पैगम्बर मोहम्मद का जन्म दिवस (ईद-ए-मिलाद)
3.1 पैरा 2 में उल्लिखित उपर्युक्त 14 अनिवार्य छुट्टियों के अतिरिक्त, राज्य की राजधानियों में स्थित केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों द्वारा, यदि आवश्यक हो तो राज्य के अन्य स्थानों की समन्वय समितियों के परामर्श से, नीचे दी जा रही सूची में से, तीन छुट्टियाँ तय की जाएंगी । संबंधित राज्य में स्थित, केन्द्रीय सरकार के सभी कार्यालयों के लिए समान रूप से लागू होने वाली छुट्टियों की अंतिम सूची, तदनुसार अधिसूचित की जाएगी और
उसके पश्चात् उसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि त्योहारों अथवा तारीखों के बारे में किसी भी परिवर्तन की अनुमति नहीं है । -
दशहरा के अवसर पर एक अतिरिक्त दिवस
-
होली
-
जन्माष्टमी (वैष्णवी)
-
रामनवमी
-
महाशिवरात्रि
-
गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी
-
मकर संक्रांति
-
रथ यात्रा
-
ओणम
-
पॉगल
-
श्री पंचमी/बसंत पंचमी
-
विशु/वैशाखी/वैशाखड़ी/बहाग बिहू/मशाड़ी उगाड़ी/चैत्र शुक्लादि/थेती चांद/गुड़ी पड़वा प्रथम नवरात्र/नौरोज/छठ पूजा/करवा चौथ ।
3.2 यदि पहले ही अधिसूचित की जा चुकी किसी त्योहार से संबंधित छुट्टी, बाद में, सप्ताहांत अवकाश अथवा कार्यदिवस से भिन्न किसी और दिन पड़े अथवा एक ही दिन एक से अधिक त्योहार पड़े तो उसके स्थान पर कोई और छुट्टी नहीं की जाए । -
इस कार्यालय-ज्ञापन के साथ संलग्न वैकल्पिक छुट्टियों की सूची दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों के लिए है। राज्यों की राजधानियों की समन्वय समितियाँ, स्थानीय अवसरों के महत्व को ध्यान में रखते हुए, अपनी वैकल्पिक छुट्टियों की अलग सूची तैयार कर सकती हैं, किन्तु इस सूची में, ऊपर पैरा 3.1 में से 3 परिवर्तनीय छुट्टियाँ चुनने के बाद शेष रहे 9 अवसर शामिल किए जाने अपेक्षित हैं ।
5.1 दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित कार्यालयों के संबंध में चाँद दिखाई देने पर निर्भर करने वाली ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम और ईद-ए-मिलाद की छुट्टियों की तारीख के बारे में कोई परिवर्तन, यदि आवश्यक हुआ तो, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (पुलिस उपायुक्त, विशेष शाखा, दिल्ली पुलिस) से स्थिति पता करने के पश्चात्, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित कर दिया जाएगा ।
5.2 दिल्ली/नई दिल्ली से बाहर स्थित कार्यालयों के संबंध में राज्यों की राजधानियों की केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों को संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों के निर्णय के आधार पर, ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम तथा ईद-ए-मिलाद की छुट्टियों की तारीख में, यदि आवश्यक हो तो, परिवर्तन करने का अधिकार है ।
5.3 ऐसा हो सकता है कि उपर्युक्त अवसरों की तारीख में परिवर्तन, थोड़े समय पहले ही अधिसूचित करना पड़े। ऐसी स्थिति में छुट्टी की घोषणा, पत्र सूचना कार्यालय दूरदर्शन/आकाशवाणी/ समाचार पत्रों इत्यादि के माध्यम से की जाए तथा विभागाध्यक्ष/केन्द्रीय S/DOPT/Misc-3
सरकार के कार्यालय, परिवर्तन की तारीख के बारे में किसी औपचारिक आदेश की प्रतीक्षा किए बिना ही ऐसी घोषणा के अनुसार कार्रवाई करे । -
वर्ष 2016 के दौरान दीवाली (दीपावली), रविवार, 30 अक्तूबर, 2016 (कार्तिक 08) को पड रही है। कुछ राज्यों में यह अवसर (त्योहार) एक दिन पहले अर्थात् “नरक चतुर्दशी के दिन” मनाए जाने की प्रथा है। इसे ध्यान में रखते हुए, किसी राज्य में, केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों में दीपावली की छुट्टी, दीपावली के दिन के स्थान पर नरक चतुर्दशी (दीपावली दिवस के स्थान पर) के दिन रखे जाने के प्रति कोई आपत्ति नही है, यदि उस राज्य में, राज्य सरकार के कार्यालयों में भी दीपावली की अनिवार्य छुट्टी के रूप में केवल उसी दिन की छुट्टी घोषित की गई हो ।
-
औद्योगिक, वाणिज्यिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित, केन्द्रीय सरकारी संगठनों में, वर्ष में 16 छुट्टियाँ होंगी जिनमें तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ अर्थात् गणतंत्र-दिवस, स्वतंत्रता-दिवस और महात्मा-गांधी-जन्म-दिवस की छुट्टियाँ अनिवार्य होंगी। वर्ष 2016 की शेष छुट्टियाँ/अवसरों का निर्धारण, ऐसे प्रतिष्ठानों/संगठनों द्वारा ऊपर पैरा 3.2 के अधीन स्वयं ही किया जाए।
-
संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन, छुट्टियों का निर्धारण, गृह मंत्रालय द्वारा जारी अनुदेशों के अनुसार करेंगे।
-
विदेश स्थित भारतीय मिशनों के संबंध में, अवकाश दिवसों की संख्या को, इस विभाग के दिनांक 17.12 .2002 के कार्यालय जापन संख्या-12/5/2002-जे.सी.ए., में निहित अनुदेशों के अनुसार अधिसूचित किया जाए । दूसरे शब्दों में, उनके पास अपनी ही 10(दस) छुट्टियों को चुनने का विकल्प तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ और बुद्ध पूर्णिमा, महात्मा गांधी जयंती, दीवाली और क्रिसमस को अनिवार्य छुट्टियाँ तथा सप्ताहांत के दिवसों पर पड़ने वाली छुट्टियों की सूची में शामिल करने के बाद ही उपलब्ध होगा ।
-
बैंकों के संबंध में, वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा जारी अनुदेशों के अनुसार छुट्टियों का विनियमन होगा ।
अशोली चतुर्द्ध
(ए. अशोली चताई)
निदेशक (जेसीए)
दूरभाष : 23094906
अनुलग्नक :- छुट्टियों की सूची ।
सेवा में
- भारत सरकार के सभी मंत्रालय/विभाग।
- संघ लोक सेवा आयोग/केन्द्रीय सतर्कता आयोग/नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक/प्रधान मंत्री कार्यालय/लोक सभा सचिवालय/राज्य सभा सचिवालय/राष्ट्रपति सचिवालय/उप राष्ट्रपति सचिवालय/उच्चतम न्यायालय/उच्च न्यायालय/केन्द्रीय प्रशासनिक
अधिकरण/भारत का निर्वाचन आयोग/अल्पसंख्यक आयोग/राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग/केन्द्रीय सूचना आयोग/राष्ट्रीय महिला आयोग। - कार्मिक, लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय के सभी संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालय।
- सचिव, कर्मचारी पक्ष, राष्ट्रीय परिषद् (जे.सी.एम.) 13 सी, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली।
- राष्ट्रीय परिषद (संयुक्त परामर्शदायी तंत्र) कर्मचारी पक्ष के सभी सदस्य।
- कार्मिक, लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय की विभागीय परिषद् (संयुक्त परामर्शदायी तंत्र) के कर्मचारी पक्ष के सभी सदस्य।
- केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्त्रय समितियों के अध्यक्ष/सचिव (कल्याण अनुभाग से प्राप्त अद््यतन सूची के अनुसार)।
- अनुसूचित जाति आयुक्त /अनुसूचित जनजाति आयुक्त।
- मंत्रिमंडल सचिव के निजी सचिव ।
- उप सचिव (समन्वय), दिल्ली सरकार सचिवालय, आई.जी.स्टेडियम, आई.टी.ओ., नई दिल्ली।
- प्रबंधक (भण्डारण) भारत सरकार, फार्म्स स्टोर, 166, लेनिन सराय, कोलकाता (10 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)।
- सभी राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों के मुख्य सचिव।
- विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय, पीटीआई बिल्डिंग नई दिल्ली-110003। (5 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)
- उप निदेशक (बिल), मुद्रण निदेशालय, बी-विंग, निर्माण भवन, नई दिल्ली। (5 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)
- पोजिशनल एस्ट्रोनोमी सेन्टर, ब्लॉक -ए क्यू, प्लाट नं. 8, सेक्टर-V, साल्ट लेक, मनीष बाठन, कोलकाता-700091 ।
- सूचना एवं सुविधा केन्द्र, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (20 प्रतियाँ)।
- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) को इस अनुरोध सहित कि इस कार्यालय जापन को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की वेबसाईट (www.persmin.nic.in) पर डाल दें ।
- 100 अतिरिक्त प्रतियाँ।
वर्ष 2016 के दौरान केन्द्र सरकार के दिल्ली/नई दिल्ली स्थित प्रशासनिक कार्यालयों में रखी जाने वाली छुट्टियों की सूची
क्र.सं. | छुट्टी | तारीख | शक संवत् की तारीख | दिन |
---|---|---|---|---|
2016 ई. | शक संवत् 1937 | |||
1. | गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | माघ 06 | मंगलवार |
शक संवत 1938 | ||||
2. | होली | 24 मार्च | चैत्र 04 | गुरुवार |
3. | गुड फ्राइडे | 25 मार्च | चैत्र 05 | शुक्रवार |
4. | राम नवमी | 15 अप्रैल | चैत्र 26 | शुक्रवार |
5. | महावीर जयंती | 20 अप्रैल | चैत्र 31 | बुधवार |
6. | बुद्ध पूर्णिमा | 21 मई | बैसाख 31 | शनिवार |
7. | ईद-उल-फितर | 06 जुलाई | आषाढ़ 15 | बुधवार |
8. | स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त | श्रावण 24 | सोमवार |
9. | जन्माष्टमी | 25 अगस्त | भाद्र 03 | गुरुवार |
10. | ईद-उल-जुहा (बकरीद) | 12 सितम्बर | भाद्र 21 | सोमवार |
11. | महात्मा गांधी जन्म दिवस | 02 अक्तूबर | आश्विन 10 | रविवार |
12. | दशहरा | 11 अक्तूबर | आश्विन 19 | मंगलवार |
13. | मुहर्रम | 12 अक्तूबर | आश्विन 20 | बुधवार |
14. | दीवाली (दीपावली) | 30 अक्तूबर | कार्तिक 08 | रविवार |
15. | गुरु नानक जन्म दिवस | 14 नवम्बर | कार्तिक 23 | सोमवार |
16. | मिलाद-उन-नबी अथवा ईद-ए- मिलाद (पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस) |
13 दिसम्बर | अग्रहायण 22 | मंगलवार |
17. | क्रिसमस दिवस | 25 दिसम्बर | पौष 04 | रविवार |
वर्ष 2016 के दौरान केन्द्र सरकार के दिल्ली/नई दिल्ली स्थित प्रशासनिक कार्यालयों में रखी जाने वाली वैकल्पिक छुट्टियों की सूची |
क्र.सं. | छुही का नाम | तारीख | शक संवत् की तारीख | सप्ताह का दिन |
---|---|---|---|---|
शक संवत् 1937 | ||||
1. | नव वर्ष दिवस | 01 जनवरी | पौष 11 | शुक्रवार |
2. | मकर संक्रान्ति | 14 जनवरी | पौष 24 | गुरुवार |
3. | पोंगल | 15 जनवरी | पौष 25 | शुक्रवार |
4. | गुरु गोविन्द सिंह जन्म दिवस | 16 जनवरी | पौष 26 | शनिवार |
5. | बसंत पंचमी/श्री पंचमी | 12 फरवरी | माघ 23 | शुक्रवार |
6. | शिवाजी जयंती | 19 फरवरी | माघ 30 | शुक्रवार |
7. | गुरु रविदास जन्म दिवस | 22 फरवरी | फाल्गुन 03 | सोमवार |
8. | स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती | 04 मार्च | फाल्गुन 14 | शुक्रवार |
9. | महा शिवरात्रि | 07 मार्च | फाल्गुन 17 | सोमवार |
शक संवत् 1937 | ||||
10. | होलिका दहन, दोलयात्रा | 23 मार्च | चैत्र 03 | बुधवार |
11. | ईस्टर रविवार | 27 मार्च | चैत्र 07 | रविवार |
12. | चैत्र शुक्लादि/गुडी पड़वा/ उगाड़ी/चेती चाँद | 08 अप्रैल | चैत्र 19 | शुक्रवार |
13. | वैसाखी/ विशु | 13 अप्रैल | चैत्र 24 | बुधवार |
14. | मसादि/वैशाखादि, बिहाग बिहू (असम) | 14 अप्रैल | चैत्र 25 | गुरुवार |
15. | हजरत अली का जन्म दिवस | 21 अप्रैल | वैसाख 01 | गुरुवार |
16. | गुरु रबीन्द्रनाथ जयंती | 08 मई | वैसाख 18 | रविवार |
17. | जमात-उल-विदा | 01 जुलाई | आषाढ़ 10 | शुक्रवार |
18. | रथ यात्रा | 06 जुलाई | आषाढ़ 15 | बुधवार |
19. | पारसी नव वर्ष दिवस/नौरोज़ | 17 अगस्त | श्रावण 26 | बुधवार |
20. | रक्षा बंधन | 18 अगस्त | श्रावण 27 | गुरुवार |
21. | गणेश चतुर्थी/ विनायक चतुर्थी | 05 सितम्बर | भाद्र 14 | सोमवार |
22. | ओणम | 14 सितम्बर | भाद्र 23 | बुधवार |
— | — | — | — | — |
23. | दशहरा (महा सप्तमी) (अतिरिक्त) |
08 अक्तूबर | आश्विन 16 | शनिवार |
24. | दशहरा (महा अष्टमी) (अतिरिक्त) |
09 अक्तूबर | आश्विन 17 | रविवार |
25. | दशहरा (महा नवमी) | 10 अक्तूबर | आश्विन 18 | सोमवार |
26. | महर्षि बाल्मीकि जयंती | 16 अक्तूबर | आश्विन 24 | रविवार |
27. | करक चतुर्थी (करवा चौथ) | 19 अक्तूबर | आश्विन 27 | बुधवार |
28. | दीपावली (दक्षिण भारत) | 29 अक्तूबर | कार्तिक 07 | शनिवार |
29. | नरक चतुर्दशी | 29 अक्तूबर | कार्तिक 07 | शनिवार |
30. | गोवर्धन पूजा | 31 अक्तूबर | कार्तिक 09 | सोमवार |
31. | भाई दूज | 01 नवम्बर | कार्तिक 10 | मंगलवार |
32. | प्रतिहार षष्ठी अथवा सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) | 06 नवम्बर | कार्तिक 15 | रविवार |
33. | गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस | 24 नवम्बर | अग्रहायण 03 | गुरुवार |
34. | क्रिसमस की पूर्व संध्या | 24 दिसम्बर | पौष 03 | शनिवार |