This document, issued by the Department of Personnel and Training, Government of India, details the list of holidays for Central Government offices located in Delhi/New Delhi for the year 2013. It specifies mandatory holidays and allows each employee to choose two additional holidays from a provided list. The document also outlines procedures for offices outside of Delhi/New Delhi to determine their own holidays, with a base set of mandatory holidays. It addresses potential changes to dates based on moon sightings for certain festivals and clarifies procedures for handling situations where a holiday falls on a weekend or overlaps with another festival. Finally, it lists optional holidays for employees to choose from.
SOURCE PDF LINK :
Click to access 12_4_2012-JCA-2-05062012-Hindi.pdf
Click to view full document content
संख्या-12/4/2010-जे.सी.ए-2
भारत सरकार
कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग
नोर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली,
दिनांक 5 जून, 2012
विषय :- वर्ष 2013 के दौरान भारत सरकार के कार्यालयों में रखी जाने वाली छुट्टियाँ।
यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केन्द्रीय सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में वर्ष 2013 के दौरान इस कार्यालय जापन के अनुबंध-I में विनिर्दिष्ट छुट्टियाँ रहेंगी। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक कर्मचारी को अनुबंध-II में दर्शाई जा रही वैकल्पिक छुट्टियों की सूची में से अपनी इच्छानुसार कोई दो छुट्टियाँ भी लेने की अनुमति होगी ।
- दिल्ली/नई दिल्ली से बाहर स्थित, केन्द्रीय सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में नीचे पैरा 3.1 में दर्शाई जा रही छुट्टियों में से तीन छुट्टियों के अतिरिक्त, निम्नलिखित छुट्टियाँ अनिवार्यत: रहेंगी :-
- गणतंत्र-दिवस
-
स्वतंत्रता-दिवस
-
महात्मा गांधी जन्म दिवस
-
बुद्ध पूर्णिमा
-
क्रिसमस
-
दशहरा (विजय दशमी)
-
दीवाली (दीपावली)
-
गुड फ्राइडे
-
गुरु नानक जन्म दिवस
-
ईद उल फितर
-
ईद उल जुहा
-
महावीर जयंती
-
मुहर्लम
-
पैगम्बर मोहम्मद का जन्म दिवस (ईद-ए-शिलाद)
3.1 पैरा 2 में उल्लिखित उपर्युक्त 14 अनिवार्य छुट्टियों के अतिरिक्त, राज्य की राजधानियों में स्थित केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों द्वारा, यदि आवश्यक हो तो राज्य के अन्य स्थानों की समन्वय समितियों के परामर्श से, नीचे दी जा रही सूची में से, तीन छुट्टियाँ तय की जाएं । संबंधित राज्य में स्थित, केन्द्रीय सरकार के सभी कार्यालयों के लिए समान रूप से लागू होने वाली छुट्टियों की अंतिम सूची, इस मंत्रालय का पूर्वानुमोदन लेने के बाद अधिसूचित की जाएंगी और उसके पध्चात् उसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकता । यह भी स्पष्ट किया जाता है कि इंगित की गई अनिवार्य छुट्टियों की सूची में त्योहारों अथवा तारीखों के बारे में किसी भी परिवर्तन की अनुमति नहीं है । -
दशहरा के अवसर पर एक अतिरिक्त दिवस
-
होली
-
जन्माहमी
-
रामनवमी
-
महाशिवरात्रि
-
गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी
-
मकर संक्रांति
-
रथ यात्रा
-
ओणम
-
पोंगल
-
श्री पंचमी/बसंत पंचमी
-
विशु/वैशाखी/वैशाखड़ी/भाग बिहू/मशाही उगाड़ी/वैत्र शुक्लादि/चेती चांद/गुड़ी पड्या प्रथम नवरात्र/नौराज/छठ पूजा/करवा चौथ ।
3.2 यदि पहले ही अधिसूचित की जा चुकी किसी त्योहार से संबंधित छुट्टी, बाद में, ससाहांत अवकाश अथवा कार्यदिवस से मिल्न किसी और दिन पडे अथवा एक ही दिन एक से अधिक त्योहार पडे तो उसके स्थान पर कोई और छुट्टी नहीं की जाए । -
इस कार्यालय-लापन के साथ संलग्न वैकल्पिक छुट्टियों की सूची दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों के लिए हैं। राज्यों की राजधानियों की समन्वय समितियाँ, स्थानीय अवसरों के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए, अपनी वैकल्पिक छुट्टियों की अलग सूची तैयार कर सकती हैं, किन्तु इस सूची में, ऊपर पैरा 3.1 में से 3 परिवर्तनीय छुट्टियाँ चुनने के बाद शेष रहे 9 अवसर शामिल किए जाने अपेक्षित हैं ।
5.1 दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित कार्यालयों के संबंध में चाँद दिखाई देने पर निर्भर करने वाली ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम और ईद-ए-लिलाद की छुट्टियों की तारीख के बारे में कोई परिवर्तन, यदि आवश्यक हुआ तो, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार से स्थिति पता करने के पश्चात्, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित कर दिया जाएगा ।
5.2 दिल्ली/नई दिल्ली से बाहर स्थित कार्यालयों के संबंध में राज्यों की राजधानियों की केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों को संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों के निर्णय के आधार पर, ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम तथा ईद-ए-लिलाद की छुट्टियों की तारीख में, यदि आवश्यक हो तो, परिवर्तन करने का अधिकार है ।
5.3 ऐसा हो सकता है कि उपर्युक्त अवसरों की तारीख में परिवर्तन, थोड़े समय पहले ही अधिसूचित करना पड़े। ऐसी स्थिति में छुट्टी की घोषणा, दूरदर्शन/आकाशवाणी/ समाचार पत्रों इत्यादि के माध्यम से की जाए तथा विभागाध्यक्ष/केन्द्रीय सरकार के कार्यालय, परिवर्तन की तारीख के बारे में किसी औपचारिक आदेश की प्रतीक्षा किए बिना ही ऐसी घोषणा के अनुसार कार्रवाई करें । -
वर्ष 2013 के दौरान दीवाली (दीपावली), 03 नवंबर, 2013, रविवार को पड़ रही है। कुछ राज्यों में यह अवसर (त्योहार) एक दिन पहले अर्थात् “नरक चतुर्दशी के दिन” मनाए जाने की प्रथा है। इसे ध्यान में रखते हुए, किसी राज्य में, केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों में दीपावली की छुट्टी, दीपावली के दिन के स्थान पर नरक चतुर्दशी के दिन रखे जाने के प्रति कोई आपत्ति नहीं है, यदि उस राज्य में, राज्य सरकार के कार्यालयों में भी दीपावली की अनिवार्य छुट्टी के रूप में केवल उसी दिन की छुट्टी घोषित की गई हो ।
-
औद्योगिक, वाणिज्यिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित, केन्द्रीय सरकारी संगठनों में, वर्ष में 16 छुट्टियाँ होंगी जिनमें तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ अर्थात् गणतंत्र-दिवस, स्वतंत्रता-दिवस और महात्मा-गांधी-जन्म-दिवस की छुट्टियाँ अनिवार्य होंगी । वर्ष 2013 की शेष छुट्टियाँ/अवसरों का निर्धारण, ऐसे प्रतिष्ठानों/संगठनों द्वारा ऊपर पैरा 3.2 के अधीन स्वयं ही किया जाए।
-
संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन, छुट्टियों का निर्धारण, गृह मंत्रालय के दिनांक 15.02.1984 के पत्र संख्या-14046/27/83-जी.पी.1 के अनुसार करें । उपर्युक्त पत्र के अनुसार वे तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ अर्थात् गणतंत्र-दिवस, स्वतंत्रता-दिवस तथा महात्मा गांधी-जन्म-दिवस सहित, 16 छुट्टियाँ रखें।
-
विदेश स्थित भारतीय मिशनों के संबंध में, अवकाश दिवसों की संख्या को, इस विभाग के कार्यालय जापान संख्या-12/5/2002-जे.सी.ए., दिनांक 17.12.2002 में निहित अनुदेशों के अनुसार अधिसूचित किया जाए । दूसरे शब्दों में, उनके पास अपनी ही 10 (दस) छुट्टियों को चुनने का विकल्प, अनिवार्य छुट्टियों तथा सतहांत के दिवसों पर पहले वाली छुट्टियों की सूची में शामिल तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ तथा बुद्ध पूर्णिमा, दशहरा, दीवाली (दीपावली) तथा गुरु नानक जन्म दिवस को सूची में शामिल करने के बाद ही उपलब्ध होगा ।
-
बैंकों के संबंध में, वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवाएँ विभाग द्वारा जारी अनुदेशों के अनुसार छुट्टियों का विनियमन होगा ।
(अशोक कुमार)
उप सचिव (जेसीए)
दूरभाष : 23092589
अनुलग्नक :- छुट्टियों की सूची ।
सेवा में,
- भारत सरकार के सभी मंत्रालय/विभाग।
- संघ लोक सेवा आयोग/केन्द्रीय सतर्कता आयोग/नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक/प्रधान मंत्री कार्यालय/लोक सभा सचिवालय/राज्य सभा सचिवालय/राष्ट्रपति सचिवालय/उप राष्ट्रपति सचिवालय/उच्चतम न्यायालय/उच्च न्यायालय/केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण/भारत का निर्वाचन आयोग/अल्पसंख्यक आयोग/राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग।
- कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय/गृह मंत्रालय के सभी संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालय।
- सचिव, कर्मचारी पक्ष, राष्ट्रीय परिषद् (जे.सी.एम.) 13 सी, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली।
- राष्ट्रीय परिषद (संयुक्त परामर्शदायी तंत्र) कर्मचारी पक्ष के सभी सदस्य।
- कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय की विभागीय परिषद् (संयुक्त परामर्शदायी तंत्र) के कर्मचारी पक्ष के सभी सदस्य।
- केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों के अध्यक्ष/सचिव । (कल्याण अनुभाग से प्राप्त अचतन सूची के अनुसार)
- आयुक, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति।
- मंत्रिमंडल सचिव के निजी सचिव ।
- उप सचिव (समन्वय), दिल्ली सरकार सचिवालय, आई.जी.स्टेडियम, आई.टी.ओ., नई दिल्ली।
- प्रबंधक (भण्डारण) भारत सरकार, फार्मस स्टोर, 166, लेनिन सराय, कोलकाता (10 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)।
- सभी राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों के मुख्य सचिव।
- विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय, पी.टी.आई. बिल्डिंग, नई दिल्ली। (5 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)
- उप-निदेशक (बिल), मुद्रण निदेशालय, बी-विंग, निर्माण भवन, नई दिल्ली । (5 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)
- पोजिशनल एस्ट्रोनोमी सेन्टर, ब्लॉक -ए क्यू, प्लाट नं. 8, सेक्टर-V, साल्ट लेक, मनीष बाठन, कोलकाता-700091 ।
- सूचना एवं सुविधा केन्द्र, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (20 प्रतियाँ)।
- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) को इस अनुरोध सहित कि इस कार्यालय ज्ञापन को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की वेबसाईट (www.persmin.nic.in) पर डाल दें ।
- 100 अतिरिक्त प्रतियाँ।
वर्ष 2013 के दौरान केन्द्र सरकार के दिल्ली/लई दिल्ली में स्थित प्रशासनिक कार्यालयों में रखी जाने वाली छुट्टियों की सूची
क्र.सं. | छुट्टी | तारीख | शक संवत् की तारीख | दिन |
---|---|---|---|---|
शक संवत् 1934 | ||||
1. | मिलाद-उल-लबी अथवा ईद-ए- मिलाद (पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस) |
25 जनवरी | माघ 05 | शुक्रवार |
2. | गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | माघ 06 | शनिवार |
3. | होली | 27 मार्च | चैत्र 06 | बुधवार |
शक संवत 1935 | ||||
4. | गुड फ्राइडे | 29 मार्च | चैत्र 08 | शुक्रवार |
5. | राम नवमी | 19 अप्रैल | चैत्र 29 | शुक्रवार |
6. | महावीर जयंती | 24 अप्रैल | वैशाख 04 | बुधवार |
7. | बुद्ध पुर्णिमा | 25 मई | ज्येष्ठ 04 | शनिवार |
8. | ईद-उल-फितर | 09 अगस्त | श्रावण 18 | शुक्रवार |
9. | स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त | श्रावण 24 | बृहस्पतिवार |
10. | जन्माष्टमी | 28 अगस्त | भाद्र 06 | बुधवार |
11. | महात्मा गांधी का जन्म दिवस | 02 अक्तूबर | अश्विन 10 | बुधवार |
12. | दशहरा (विजय दशमी) | 13 अक्तूबर | अश्विन 21 | रविवार |
13. | ईद-उल-जुहा (बकरीद) | 16 अक्तूबर | अश्विन 24 | बुधवार |
14. | दीवाली (दीपावली) | 03 नवम्बर | कार्तिक 12 | रविवार |
15. | मुहर्रम | 14 नवम्बर | कार्तिक 23 | बृहस्पतिवार |
16. | गुरु नानक का जन्म दिवस | 17 नवम्बर | कार्तिक 26 | रविवार |
17. | क्रिसमस दिवस | 25 दिसम्बर | पौष 04 | बुधवार |
वर्ष 2013 के दौरान केन्द्र सरकार के दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित प्रशासनिक कार्यालयों में रखी जाने वाली वैकल्पिक छुट्टियों की सूची |
क्र.सं. | छुट्टी का नाम | तारीख | शक संवत् की तारीख | ससाह का दिन |
---|---|---|---|---|
शक संवत् 1934 | ||||
1. | नव वर्ष दिवस | 01 जनवरी | पौष 11 | मंगलवार |
2. | मकर संक्रान्ति | 13 जनवरी | पौष 23 | रविवार |
3. | पोंगल | 14 जनवरी | पौष 24 | सोमवार |
4. | गुरु गोविन्द सिंह जन्मदिवस | 18 जनवरी | पौष 28 | शुक्रवार |
5. | श्री पंचमी | 14 फरवरी | माघ 25 | गुरुवार |
6. | बसंत पंचमी | 15 फरवरी | माघ 26 | शुक्रवार |
7. | शिवाजी जयंती | 19 फरवरी | माघ 30 | मंगलवार |
8. | गुरु रविदास जन्म दिवस | 25 फरवरी | फाल्गुन 06 | सोमवार |
9. | स्यामी दयानंद सरस्वती जयंती | 07 मार्च | फाल्गुन 16 | गुरुवार |
10. | महा शिवरात्रि | 10 मार्च | फाल्गुन 19 | रविवार |
शक संवत् 1935 | ||||
11. | होलिका दहन | 26 मार्च | चैत्र 05 | मंगलवार |
12. | ईस्टर रविवार | 31 मार्च | चैत्र 10 | रविवार |
13. | चैत्र शुक्लादि/गुड़ी पड़वा/ उगाड़ी/चेती चाँद | 11 अप्रैल | चैत्र 21 | गुरुवार |
14. | वैसाखी | 13 अप्रैल | चैत्र 23 | शनिवार |
15. | विशु | 13 अप्रैल | चैत्र 23 | शनिवार |
16. | मेशादी | 14 अप्रैल | चैत्र 24 | रविवार |
17. | वैशाखादि (बंगाल)/बिहाग बिहू (असम) | 15 अप्रैल | चैत्र 25 | सोमवार |
18. | गुरु रबीन्द्र नाथ जयंती | 09 मई | वैसाख 19 | गुरुवार |
19. | हजरत अली का जन्म दिवस | 24 मई | ज्येष्ठ 03 | शुक्रवार |
— | — | — | — | — |
20. | रथ यात्रा | 10 जुलाई | आषाढ़ 19 | बुधवार |
21. | जमात-ठल-विदा | 02 अगस्त | श्रावण 11 | शुक्रवार |
22. | पारसी नव वर्ष दिवस | 18 अगस्त | श्रावण 27 | रविवार |
23. | रक्षा बंधन | 20 अगस्त | श्रावण 29 | मंगलवार |
24. | गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी | 09 सितम्बर | भाद्र 18 | सोमवार |
25. | ओणम | 16 सितम्बर | भाद्र 25 | सोमवार |
26. | दशहरा (महा ससमी) (अतिरिक्त) | 11 अक्तूबर | अश्विन 19 | शुक्रवार |
27. | दशहरा (महा अष्टमी) (अतिरिक्त) | 12 अक्तूबर | अश्विन 20 | शनिवार |
28. | दशहरा (महा नवमी) | 13 अक्तूबर | अश्विन 21 | रविवार |
29. | महर्षि बाल्मीकि जयंती | 18 अक्तूबर | अश्विन 26 | शुक्रवार |
30. | करक चतुर्थी (करघाचौथ) | 22 अक्तूबर | अश्विन 30 | मंगलवार |
31. | दीपावली (दक्षिण भारत) | 02 नवम्बर | कार्तिक 11 | शनिवार |
32. | नरक चतुर्दशी | 02 नवम्बर | कार्तिक 11 | शनिवार |
33. | गोवर्धन पूजा | 03 नवम्बर | कार्तिक 12 | रविवार |
34. | भाई दूज | 05 नवम्बर | कार्तिक 14 | मंगलवार |
35. | प्रतिहार षष्ठी अथवा सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) | 08 नवम्बर | कार्तिक 17 | शुक्रवार |
36. | गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस | 24 नवम्बर | अग्रहायण 03 | रविवार |
37. | क्रिसमस की पूर्व संध्या | 24 दिसम्बर | पौष 03 | मंगलवार |