The Central Civil Services Cultural and Sports Board (CCSCSB) is organizing an Inter-Ministry Swimming Tournament from August 20th to 21st, 2024, at the Shyama Prasad Mukherjee Swimming Pool Complex, New Delhi. The circular details eligibility, entry fees (₹200 for individual events, ₹600 for team/relay championships), submission deadlines (August 16th, 2024), and rules regarding team composition and participant eligibility. It specifies that only one team per ministry is allowed, and autonomous bodies can send independent teams. The document also outlines the event schedule, including individual and team events, and a water polo event. It emphasizes that entries must be submitted through welfare officers and that participants must adhere to the tournament’s rules and regulations. There are specific restrictions on participation from uniformed personnel, autonomous body employees, and temporary staff. The document also provides details on how to submit entry fees online and includes a link to the relevant rules and regulations on the Department of Personnel and Training (DoPT) website.
SOURCE PDF LINK :
Click to access Inter%20Ministry%20Swimming%202024-25%20circulargPfBd.pdf
Click to view full document content
सं. 6/1/2024-25/सीसीएससीएसबी
भारत सरकार
कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड
कमरा नं.361, ‘ख’ स्कन्ध (विंग), तीसरी मंजिल
लोक नायक भवन, नई दिल्ली-3
दिनांक- 24 जुलाई, 2024
परिपत्र
विषय : अंतर-मंत्रालय तैराकी टूर्नामेंट 2024-25.
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड (सीसीएससीएसबी) 20 अगस्त और 21 अगस्त, 2024 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरण ताल कॉम्प्लेक्स (तालकटोरा तरण ताल), मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, नई दिल्ली में अंतर-मंत्रालयी तैराकी टूर्नामेंट 2024-25 का आयोजन कर रहा है। टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक मंत्रालय/विभाग के सभी खिलाड़ी प्रवेश शुल्क और पहचान पत्र की फोटोकॉपी सहित अपनी प्रविष्टियाँ निर्धारित प्रारूप (संलग्रक-I) में भेज सकते हैं। एकल स्पर्धा के लिए प्रवेश शुल्क 200/- रुपये है और टीम/रिले चैम्पियनशिप के लिए 600/रुपये है। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड कार्यालय, कमरा नंबर 361, ‘ख’ स्कंध(विंग), लोक नायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्ली – 110003 के कार्यालय में प्रविष्टियाँ जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2024 है।
2. प्रत्येक मंत्रालय से केवल एक टीम होगी। मंत्रालय अपनी टीम में दिल्ली/नई दिल्ली स्थित संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों में काम करने वाले व्यक्तियों को शामिल कर सकता है। सभी टीमों/व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व केवल मंत्रालय की टीम के हिस्से के रूप में किया जाएगा। यूपीएससी, निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महा लेखापरीक्षक कार्यालय, लोकसभा सचिवालय, राज्यसभा सचिवालय, मंत्रिमंडल सचिवालय, पीएमओ आदि जैसे केंद्र सरकार के स्वायत्त शासी संगठन अपनी स्वतंत्र टीमें भेज सकते हैं। प्रविष्टियाँ संबंधित मंत्रालय/विभाग के कल्याण अधिकारियों के माध्यम से भेजी जानी हैं।
3. निम्नलिखित श्रेणियों के कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं:-
(क) रक्षा सेवाओं/ अर्धसैनिक संगठनों/ केन्द्रीय पुलिस संगठन/ पुलिस/ आरपीएफ/ सीआईएसएफ/ बीएसएफ/ आईटीबीपी/ एनएसजी आदि में वर्दीधारी कार्मिक।
(ख) स्वायत्त शासी निकायों/उपक्रमों/ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों/निगमों के कर्मचारी, भले ही वे प्रशासनिक रूप से केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा नियंत्रित हों।
(ग) आकस्मिक/दैनिक मजदूरी वाले कर्मचारी।
(घ) अस्थायी ड्यूटी पर कार्यालयों से जुड़े कर्मचारी।
यदि, किसी भी समय, यह पाया जाता है कि टीम में शामिल कोई खिलाड़ी योग्य नहीं है, तो टीम स्वतः टूर्नामेंट से अयोग्य हो जाएगी।
4. शुल्क के बिना कोई प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रविष्टि निर्धारित प्रोफ़ॉर्मा ( संलग्रक I ) में संबंधित कल्याण अधिकारी द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित होनी चाहिए और अंतिम तिथि यानी 16 अगस्त, 2024 को या उससे पहले पहुँच जानी चाहिए।
निम्नलिखित विवरण दर्ज करने के बाद सीसीएससीएसबी खाते में ऑनलाइन या दिए गए क्यूआर कोड पर प्रवेश शुल्क जमा किया जाना चाहिए: –
खाताधारक का नाम – सचिव सीसीएससीएसबी,
बैंक – केनरा बैंक
खाता संख्या – 90432010052140,
शाखा – खान मार्केट, नई दिल्ली,
आईएफएससी कोड – CNRB0019043.
नोट: उपर्युक्त के अलावा कोई अन्य भुगतान मोड स्वीकार नहीं किया जाएगा। भुगतान करते समय टिप्पणी कॉलम में “खिलाड़ी/मंत्रालय और खेल का नाम” लिखा जाए।
- कोई भी व्यक्ति तीन से अधिक व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग नहीं ले सकता। प्रतियोगिता तब आयोजित नहीं की जाएगी जब टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा, दोनों में 4 (चार) से कम प्रविष्टियाँ प्राप्त होंगी। यदि, किसी भी समय, यह पाया जाता है कि टीम में शामिल कोई खिलाड़ी योग्य नहीं है, तो टीम को टूर्नामेंट से स्वतः अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
-
रेफरी/अंपायर का निर्णय अंतिम होगा तथा प्रतिस्पर्धी टीमों पर बाध्यकारी होगा।
-
टूर्नामेंट के बारे में तिथियों में बदलाव/स्थल/स्थगन आदि के बारे में कोई भी जानकारी हमारी वेबसाइट यानी www.dopt.gov.in पर उपलब्ध होगी। इसलिए, सभी प्रतिभागी टीमों से अनुरोध है कि वे किसी भी संभावित बदलाव के बारे में टूर्नामेंट का विवरण जाँच लें।
-
अंतर-मंत्रालय टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए पात्रता संबंधी शर्तों आदि को नियंत्रित करने वाले नियम और विनियम कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की वेबसाइट (https://dopt.gov.in/about-us/wings-or-division-in-dopt/welfare-divisons) पर उपलब्ध हैं।
(सुजीत कुमार मिश्रा)
सचिव (सीसीएससीएसबी)
सेवा में,
- मंत्रालयों/विभागों के सभी कल्याण अधिकारी।
- प्रशासक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरुण ताल कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली
- श्री कृजेश पंत, संयोजक – तैराकी (मोबाइल – 9910071334).
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग)
अंतर मंत्रालय टूर्नामेंट के लिए आवेदन पत्र
- सांस्कृतिक/खेल आयोजन का नाम: अंतर मंत्रालय तैराकी टूर्नामेंट 2024-25
- मंत्रालय/ विभाग का नाम : और पूरा पता
- प्रतिभागियों के विवरण :
(क) टीम इवेंट:
क्र.सं. | नाम | जन्म तिथि | मोबाइल सं. | पहचान पत्र संख्या (फोटोकॉपी भी संलग्र करें) | आयोजन |
---|---|---|---|---|---|
1. | |||||
2. | |||||
3. | |||||
4. | |||||
5. | |||||
6. | |||||
7. | |||||
8. | |||||
9. | |||||
10. | |||||
11. | |||||
12. |
(ख) एकल/युगल
क्र.सं. | नाम | जन्म तिथि | मोबाइल सं. | पहचान पत्र संख्या (फोटोकॉपी भी संलग्र करें) | एकल | युगल |
---|---|---|---|---|---|---|
1. | ||||||
2. | ||||||
3. | ||||||
4. | ||||||
5. | ||||||
6. | ||||||
7. | ||||||
8. | ||||||
9. |
- प्रबंधक और कप्तान का विवरण
(क)कप्तान का नाम और दूरभाष सं. (ख)प्रबंधक का नाम तथा दूरभाष सं. (ग)पत्र-व्यवहार का पता :
हस्ताक्षर (कल्याण अधिकारी)
(रबड़ की मोहर)
नाम
दुरभाष सं….
ई-मेल, यदि कोई हो
सत्यापन प्रमाणपत्र
यह मंत्रालय अंतर-मंत्रालय टूर्नामेंट/प्रतियोगिता के लिए एक टीम की प्रविष्टि करवाना चाहता है। तदनुसार, विधिवत भरा हुआ प्रवेश फॉर्म इसके साथ भेजा जा रहा है। मैं मंत्रालय की ओर से टूर्नामेंट/प्रतियोगिता के नियमों और निर्देशों का पालन करने का वचन देता हूँ।
2. मैं प्रमाणित करता हूँ कि इस फॉर्म में उल्लिखित प्रतिभागी इस मंत्रालय/विभाग के कर्मचारी हैं। टीम का कोई भी सदस्य आकस्मिक/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नहीं है। सभी खिलाड़ी बोर्ड द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार टूर्नामेंट/प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र हैं। यदि यह पाया जाता है कि टीम का कोई सदस्य पात्र नहीं है और उसे टीम में शामिल किया गया है, तो टीम को इस मंत्रालय/विभाग को कोई सूचना दिए बिना टूर्नामेंट/प्रतियोगिता से स्वतः अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
3. मैं यह सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी लेता हूं कि इस मंत्रालय की टीम टूर्नामेंट/प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद टूर्नामेंट/प्रतियोगिता में भाग लेगी और किसी भी स्तर पर बोर्ड की पूर्व स्वीकृति के बिना टूर्नामेंट/प्रतियोगिता में भाग लेने से इनकार नहीं करेगी न ही टूर्नामेंट/प्रतियोगिता से हटेगी।
हस्ताक्षर (कल्याण अधिकारी)
(रबड़ की मोहर)
नाम
दुरभाष सं….
ई-मेल, यदि कोई हो
पत्राचार का पूरा पता.
अंतर मंत्रालय तैराकी (एक्रेटिक) स्पर्धा 2024-25
अंतर मंत्रालय तैराकी (एक्रेटिक) चैंपियनशिप 2024- 2025 का आयोजन 20 और 21 अगस्त 2024 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरण ताल (तालकटोरा तरण ताल), नई दिल्ली में किया जाएगा
20 अगस्त, 2024, समय : सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
क्रम सं. | खेल आयोजन का क्रम | समूह |
---|---|---|
1. | 1500 मीटर फ्रीस्टाइल | पुरुष |
2. | 50 मीटर बटरफ्लाई | वेटेरन |
3. | 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक | महिला |
4. | 200 मीटर बैक स्ट्रोक | पुरुष |
5. | 50 मीटर बैक स्ट्रोक | वेटेरन |
6. | 200 मीटर इंड मेडले | पुरुष |
7. | 200 मीटर फ्री स्टाइल | पुरुष |
8. | 50 मीटर बैक स्ट्रोक | महिला |
9. | 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक | पुरुष |
10. | 100 मीटर बटरफ्लाई | पुरुष |
11. | 100 मीटर फ्री स्टाइल | पुरुष |
12. | 4 x 100 मीटर मेडले रिले | पुरुष |
21 अगस्त, 2024, समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
क्रम सं. | खेल आयोजन का क्रम | समूह |
---|---|---|
1. | 400 मीटर फ्रीस्टाइल | पुरुष |
2. | 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक | वेटेरन |
3. | 100 मीटर बैक स्ट्रोक | पुरुष |
4. | 50 मीटर बटरफ्लाई | महिला |
5. | 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक | पुरुष |
6. | 50 मीटर फ्री स्टाइल | वेटेरन |
---|---|---|
7. | 50 मीटर बटरफ्लाई | पुरुष |
8. | 50 मीटर फ्री स्टाइल | महिला |
9. | 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक | पुरुष |
10. | 50 मीटर बैक स्ट्रोक | पुरुष |
11. | 50 मीटर फ्री स्टाइल | पुरुष |
12. | $4 \times 100$ मीटर फ्री स्टाइल रिले | पुरुष |
वाटर पोलो इवेंट का आयोजन, व्यक्तिगत स्पर्धाओं के बाद 20 अगस्त, 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। नोट: i) व्यक्तिगत प्रतिभागी, तीन से अधिक व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग नहीं ले सकते हैं। ii) प्रतियोगिता की सभी प्रविष्टियाँ खेल नियंत्रण बोर्ड में प्राप्त की जाएंगी। आयोजन स्थल पर किसी भी प्रविष्टि पर विचार नहीं किया जाएगा। iii) जहां टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 04 (चार) से कम प्रविष्टियां प्राप्त होंगी, वहां प्रतियोगिता आयोजित नहीं की जाएगी। iv) भागीदारी/योग्यता (मेरिट), सूची बाद में जारी की जाएगी, जिसकी तारीख का निर्णय खेल बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। v) वर्दीधारी सेवाएं/पुलिस/अर्धसैन्य कार्मिक भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं। मंत्रालयों/विभागों को टूर्नामेंट में अपने मंत्रालयों/विभागों की प्रविष्टि अग्रेषित करते समय उपर्युक्त अनुदेशों को ध्यान में रखना चाहिए। यदि किसी भी स्तर पर यह पाया जाता है कि टीम में शामिल कोई खिलाड़ी पात्र नहीं है, तो टीम टूर्नामेंट के लिए स्वतः अयोग्य हो जाएगी।