This document details the list of holidays to be observed in Government offices during the year 2011. It specifies mandatory holidays for all administrative offices in Delhi/New Delhi, and provides a list of optional holidays employees can choose from. For offices outside Delhi/New Delhi, it outlines mandatory holidays and allows regional coordination committees to determine three additional holidays based on local needs. The document also addresses potential adjustments to holiday dates due to weekend occurrences or overlapping festivals, and clarifies procedures for notifying changes, particularly regarding lunar-based festivals. It also includes a list of optional holidays for Delhi/New Delhi offices and guidelines for state-level coordination committees to create their own lists.
SOURCE PDF LINK :
Click to access 12_1_2010-JCA-2(Hindi).pdf
Click to view full document content
संख्या-12/1/2010-जे.सी.ए-2
भारत सरकार
कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग
नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली,
दिनांक 21 जून, 2010
विषय: वर्ष 2011 के दौरान भारत सरकार के कार्यालयों में रखी जाने वाली छुट्टियाँ ।
यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केन्द्रीय के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में वर्ष, 2011 के दौरान इस कार्यालय जापन के अनुबंध-I में विनिर्दिष्ट छुट्टियाँ रहेंगी। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक कर्मचारी को अनुबंध-II में दर्शाई जा रही वैकल्पिक छुट्टियों की सूची में से अपनी इच्छानुसार कोई दो छुट्टियाँ भी लेने की अनुमति होगी ।
- दिल्ली/नई दिल्ली से बाहर स्थित, केन्द्रीय सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में नीचे पैरा 3.1 में दर्शाई जा रही छुट्टियों में से तीन छुट्टियों के अतिरिक्त, निम्नलिखित छुट्टियाँ अनिवार्यत: रहेंगी :-
- गणतंत्र-दिवस
-
स्वतंत्रता-दिवस
-
महात्मा गांधी जन्म दिवस
-
बुद्ध पूर्णिमा
-
क्रिसमस
-
दशहरा (विजय दशमी)
-
दीवाली (दीपावली)
-
गुड फ्राइडे
-
गुरु नानक जन्म दिवस
-
ईद उल फितर
-
ईद उल जुहा
-
महावीर जयंती
-
मुहर्रम
-
पैगम्बर मोहम्मद का जन्म दिवस (ईद-ए-मिलाद)
3.1 पैरा 2 में उल्लिखित उपर्युक्त 14 अनिवार्य छुट्टियों के अतिरिक्त, राज्य की राजधानियों में स्थित केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों द्वारा, यदि आवश्यक हो तो राज्य के अन्य स्थानों की समन्वय समितियों के परामर्श से, नीचे दी जा रही सूची में से, तीन छुट्टियाँ तय की जाए । संबंधित राज्य में स्थित, केन्द्र सरकार के सभी कार्यालयों के लिए समान रूप से लागू होने वाली छुट्टियों की अंतिम सूची, इस मंत्रालय का पूर्वानुमोदन लेने के बाद अधिसूचित की जाएगी और उसके पश्चात् उसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकता है । यह भी स्पष्ट किया जाता है कि यथा निर्दिष्ट अनिवार्य छुट्टियों की सूची में किन्हीं त्योहारों अथवा तारीखों के बारे में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जाए। -
दशहरा के अवसर पर एक अतिरिक्त दिवस
-
होली
-
जन्माष्टमी
-
रामनवमी
-
महाशिवरात्रि
-
गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी
-
मकर संक्रांति
-
रथ यात्रा
-
ओणम
-
पोंगल
-
श्री पंचमी/बसंत पंचमी
-
विशु/वैशाखी/वैशाखड़ी/भाग बिहु/मशाड़ी उगाड़ी/चैत्र शुक्लादि/चेती चांद/गुड़ी पड्ढवा प्रथम नवरात्र/नौराज/छठ पूजा ।
3.2 यदि पहले ही अधिसूचित की जा चुकी किसी त्योहार से संबंधित छुट्टी, बाद में, ससाहांत अवकाश अथवा कार्यदिवस से मिलन किसी और दिन पडे अथवा एक ही दिन एक से अधिक त्योहार पडे तो उसके स्थान पर कोई और छुट्टी नहीं की जाए। -
इस कार्यालय-जापन के साथ संलग्न वैकल्पिक छुट्टियों की सूची दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों के लिए हैं। राज्यों की राजधानियों की समन्वय समितियाँ, स्थानीय अवसरों के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए, अपनी वैकल्पिक छुट्टियों की अलग सूची तैयार कर सकती हैं, किन्तु इस सूची में, ऊपर पैरा 3.1 में से 3 परिवर्तनीय छुट्टियाँ चुनने के बाद शेष रहे, 9 अवसर शामिल किए जाने अपेक्षित हैं।
5.1 दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित कार्यालयों के संबंध में चाँद दिखाई देने पर निर्भर करने वाली ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्तरम और ईद-ए-मिलाद की छुट्टियों की तारीख के बारे में कोई परिवर्तन, यदि आवश्यक हुआ तो, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार से स्थिति पता करने के पश्चात्, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित कर दिया जाएगा।
5.2 दिल्ली/नई दिल्ली से बाहर स्थित कार्यालयों के संबंध में राज्यों की राजधानियों की केन्द्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों को संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों के निर्णय के आधार पर, ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्तरम तथा ईद-एमिलाद की छुट्टियों की तारीख में, यदि आवश्यक हो तो, परिवर्तन करने का अधिकार है।
5.3 ऐसा हो सकता है कि उपर्युक्त अवसरों की तारीख में परिवर्तन, थोडे समय पहले ही अधिसूचित करना पडे। ऐसी स्थिति में छुट्टी की घोषणा, दूरदर्शन/रेडियों/समाचार पत्र इत्यादि के माध्यम से की जाए तथा विभागाध्यक्ष/केन्द्रीय सरकार के कार्यालय परिवर्तन की तारीख के बारे में किसी औपचारिक आदेश की प्रतीक्षा किए बिना ही ऐसी घोषणा के अनुसार कार्रवाई करें। -
वर्ष, 2011 के दौरान दीवाली (दीपावली), 26 अकूबर, 2011, बुधवार (कार्तिक 04) को पड रही है। कुछ राज्यों में यह अवसर (त्योहार) एक दिन पहले अर्थात् “नरक चतुर्दशी के दिन” मनाए जाने की प्रथा है। इसे ध्यान में रखते हुए, किसी राज्य में, केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों में दीपावली की छुट्टी, दीपावली के दिन के स्थान पर नरक चतुर्दशी के दिन रखे जाने के प्रति कोई कोई आपत्ति नहीं है, यदि उस राज्य में,
राज्य सरकार के कार्यालयों में भी दीपावली की अनिवार्य छुट्टी के रूप में केवल उसी दिन की छुट्टी घोषित की गई हो । फिर भी, वर्ष 2011 के दौरान, दीवाली (दीपावली) और नरक चतुर्दशी दोनों एक ही दिन अर्थात 26 अक्तूबर, 2011 को पड़ रहे हैं । -
औद्योगिक, वाणिज्यिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित, केन्द्रीय सरकारी संगठनों में, वर्ष में 16 छुट्टियाँ होंगी जिनमें तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ अर्थात् गणतंत्र-दिवस, स्वतंत्रता-दिवस और महात्मा गांधी-जन्म-दिवस की छुट्टियाँ अनिवार्य होंगी । वर्ष, 2011 की शेष छुट्टियाँ/अवसरों का निर्धारण, ऐसे प्रतिष्ठानों/संगठनों द्वारा ऊपर पैरा 3.2 के अधीन स्वयं ही किया जाए ।
-
संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन छुट्टियों का निर्धारण, गृह मंत्रालय के दिनांक 15.02.1984 के पत्र संख्या-14046/27/83-जी.पी.-1 के अनुसार करें । उपर्युक्त पत्र के अनुसार वे तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ अर्थात् गणतंत्र-दिवस, स्वतंत्रता-दिवस तथा महात्मा गांधी-जन्म-दिवस सहित, 16 छुट्टियाँ रखें ।
-
विदेश स्थित भारतीय दूतावासों में की जाने वाली छुट्टियों की संख्या, इस विभाग के दिनांक 17 दिसम्बर, 2002 के कार्यालय जापान संख्या-12/5/2002-जे.सी.ए. में विर्देशित अनुदेशों के अनुसार अधिसूचित की जाए । अन्य शब्दों में, उन्हें तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ और अनिवार्य छुट्टियों की सूची में शामिल महावीर जयंती, क्रिसमस दिवस तथा सप्ताहांत को पहले वाली छुट्टियों को शामिल करने के उपरांत 12 (बारह) छुट्टियाँ लेने का विकल्प है ।
-
बैंकों के संबंध में, आर्थिक कार्य विभाग (बैंकिंग प्रभाग) द्वारा जारी अनुदेशों के अनुसार एक वर्ष में 15 छुट्टियाँ ही की जा सकती है ।
अनुलग्नक :- छुट्टियों की सूची ।
(दिनेश कपिला)
उप सचिव
दूरभाष : 23092589
सेवा में,
- भारत सरकार के सभी मंत्रालय/विभाग ।
- संघ लोक सेवा आयोग/केन्द्रीय सतर्कता आयोग/नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक/प्रधान मंत्री कार्यालय/लोक सभा सचिवालय/राज्य सभा सचिवालय/राष्ट्रपति सचिवालय/उप राष्ट्रपति सचिवालय/उच्चतम न्यायालय/उच्च न्यायालय/केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण/भारत का निर्वाचन आयोग/अल्पसंख्यक आयोग/राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग।
- कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय/गृह मंत्रालय के सभी संबद् और अधीनस्थ कार्यालय।
- सचिव, कर्मचारी पक्ष, राष्ट्रीय परिषद् (जे.सी.एम.) 13 सी, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली।
- राष्ट्रीय परिषद (संयुक्त परामर्शदायी तंत्र) कर्मचारी पक्ष के सभी सदस्य।
- कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय की विभागीय परिषद् (संयुक्त परामर्शदायी तंत्र) के कर्मचारी पक्ष के सभी सदस्य।
- केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों के अध्यक्ष/सचिव । (कल्याण अनुभाग से प्राप्त अद्यतन सूची के अनुसार)
- आयुक, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति।
- मंत्रिमंडल सचिव के निजी सचिव ।
- उप सचिव (समन्वय), दिल्ली सरकार सचिवालय, आई.जी.स्टेडियम, आई.टी.ओ., नई दिल्ली।
- प्रबंधक (भण्डारण) भारत सरकार, फार्मस स्टोर, 166, लेनिन सराय, कोलकाता (10 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)।
- सभी राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों के मुख्य सचिव।
- विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय, पी.टी.आई. बिल्डिंग, नई दिल्ली। (5 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)
- उप-निदेशक (बिल), मुद्रण निदेशालय, बी-विंग, निर्माण भवन, नई दिल्ली । (5 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)
- पोजिशनल एस्ट्रोनोमी सेन्टर, ब्लॉक -ए क्यू, प्लाट नं. 8, सेक्टर-V, साल्ट लेक, मनीष बाठन, कोलकाता-700091 ।
- सूचना एवं सुविधा केन्द्र, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (20 प्रतियाँ)।
- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) को इस अनुरोध सहित कि इस कार्यालय ज्ञापन को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की वेबसाईट (www.persmin.nic.in) पर डाल दें ।
- 100 अतिरिक्त प्रतियाँ।
दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित भारत सरकार के कार्यालयों के लिए वर्ष 2011 के दौरान होने वाली छुट्टियों की सूची
क.सं. | छुट्टी | तारीख | दिन | |
---|---|---|---|---|
1. | गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | माघ 06 | बुधवार |
2. | मिलाद-उन-नबी अथवा ईद-ए- मिलाद (पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस) |
16 फरवरी | माघ 27 | बुधवार |
3. | महशिवरात्रि | 02 मार्च | फाल्गुन 11 | बुधवार |
शक संवत 1933 | ||||
---|---|---|---|---|
4. | राम नवमी | 12 अप्रैल | चैत्र 22 | मंगलवार |
5. | महावीर जयंती | 16 अप्रैल | चैत्र 26 | शनिवार |
6. | गुड फ्राइडे | 22 अप्रैल | बैसाख 02 | शुक्रवार |
7. | बुद्व पुर्णिमा | 17 मई | बैसाख 27 | मंगलवार |
8. | स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त | श्रावण 24 | सोमवार |
9. | जन्माष्टमी (वैष्णव) | 22 अगस्त | श्रावण 31 | सोमवार |
10. | ईद-उल-फितर | 31 अगस्त | भाद्र 09 | बुधवार |
11. | महात्मा गांधी का जन्म दिवस | 02 अक्तूबर | अश्विन 10 | रविवार |
12. | दशहरा (विजय दशमी) | 06 अक्तूबर | अश्विन 14 | बृहस्पतिवार |
13. | दीवाली (दीपावली) | 26 अक्तूबर | कार्तिक 04 | बुधवार |
14. | ईद-उल-जुहा (बकरीद) | 07 नवम्बर | कार्तिक 16 | सोमवार |
15. | गुरु नानक का जन्म दिवस | 10 नवम्बर | कार्तिक 19 | बृहस्पतिवार |
16. | मुहर्रम | 06 दिसंबर | अग्रहायण 15 | मंगलवार |
17. | किसमस दिवस | 25 दिसम्बर | पौष 04 | रविवार |
दिल्ली/नई दिल्ली स्थित भारत सरकार के कार्यालयों के लिए वर्ष, 2011 के दौरान वैकल्पिक छुट्टियों की सूची
क्र.सं. | छुट्टी का नाम | तारीख | ससाह का दिन | |
---|---|---|---|---|
1. | नव वर्ष दिवस | जनवरी 01 | पौष 11 | शनिवार |
2. | गुरु गोविन्द सिंह का जन्म दिवस |
जनवरी 05 | पौष 15 | बुधवार |
3. | मकर संक्रान्ति | जनवरी 14 | पौष 24 | शुक्रवार |
4. | पोंगल | जनवरी 15 | पौष 25 | शनिवार |
5. | बसंत पंचमी/श्री पंचमी | फरवरी 08 | माघ 19 | मंगलवार |
6. | गुरु रविदास जन्म दिवस | फरवरी 18 | माघ 29 | शुक्रवार |
7. | शिवाजी जयंती | फरवरी 19 | माघ 30 | शनिवार |
8. | स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती |
फरवरी 27 | फाल्गुन 08 | रविवार |
9. | होलिका दहन (ढोल यात्रा) | मार्च 19 | फाल्गुन 28 | शनिवार |
10. | होली | मार्च 20 | फाल्गुन 29 | रविवार |
शक संवत् 1933 | ||||
11. | चैत्र शुक्लादि/गुडी पडवा/उगाडी/चेती चाँद |
अप्रैल 04 | चैत्र 14 | सोमवार |
12. | वैशाखी | अप्रैल 14 | चैत्र 24 | बृहस्पतिवार |
13. | विशु | अप्रैल 14 | चैत्र 24 | बृहस्पतिवार |
14. | मेशादी | अप्रैल 14 | चैत्र 24 | बृहस्पतिवार |
15. | वैशाखादि (बंगाल)/बिहाग बिहू (असम) |
अप्रैल 15 | चैत्र 25 | शुक्रवार |
16. | ईस्टर (रविवार) | अप्रैल 24 | बैसाख 04 | रविवार |
17. | गुरु रबीन्द्र नाथ जयंती | मई 09 | बैसाख 19 | सोमवार |
18. | हजरत अली का जन्म दिवस |
जून 16 | ज्येष्ठ 26 | बृहस्पतिवार |
— | — | — | — | — |
19. | रथ यात्रा | जुलाई 03 | आषाढ़ 12 | रविवार |
20. | रक्षा बंधन | अगस्त 13 | श्रावण 22 | शनिवार |
21. | पारसी नव वर्ष दिवस | अगस्त 19 | श्रावण 28 | शुक्रवार |
22. | जमात-उल-विदा | अगस्त 26 | भाद्र 04 | शुक्रवार |
23. | गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी |
सितम्बर 01 | भाद्र 10 | बृहस्पतिवार |
24. | ओणम | सितम्बर 09 | भाद्र 18 | शुक्रवार |
25. | (महा ससमी) (अतिरिक्त) | अक्तूबर 03 | अभिन 11 | सोमवार |
26. | दशहरा (महा अष्टमी) (अतिरिक्त) |
अक्तूबर 04 | अभिन 12 | मंगलवार |
27. | दशहरा (महा नवमी) | अक्तूबर 05 | अभिन 13 | बुधवार |
28. | महर्षि बाल्मीकि जयंती | अक्तूबर 11 | अभिन 19 | मंगलवार |
29. | दीपावली (दक्षिण भारत) | अक्तूबर 26 | कार्तिक 04 | बुधवार |
30. | नरक चतुर्दशी | अक्तूबर 26 | कार्तिक 04 | बुधवार |
31. | गोवर्धन पूजा | अक्तूबर 27 | कार्तिक 05 | बृहस्पतिवार |
32. | भाई-दूज | अक्तूबर 28 | कार्तिक 06 | शुक्रवार |
33. | प्रतिहार षष्ठी अथवा सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) |
नवम्बर 01 | कार्तिक 10 | मंगलवार |
34. | गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस |
नवम्बर 24 | अग्रहायण 03 | बृहस्पतिवार |
35. | क्रिसमस की पूर्व संध्या | दिसम्बर 24 | पौष 03 | शनिवार |