This document details amendments to previous government resolutions concerning the formation and functions of the Staff Selection Commission. Specifically, it introduces a new clause allowing for direct recruitment to the posts of Assistant Accounts Officer and Assistant Audit Officer (Group ‘B’, Gazetted) in the office of the Comptroller and Auditor General of India. These positions will be filled through direct recruitment with a pay band of 9300-34800 rupees and a grade pay of 4800 rupees.
SOURCE PDF LINK :
Click to access Resolution-17022016-Hindi.pdf
Click to view full document content
(भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग 1, खंड 1 में प्रकाशनार्थ)
भारत सरकार
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
(कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग)
संकल्प
नई दिल्ली, 17 फरवरी, 2016
सं. 39018/01/2012-स्था. (ख) – भारत सरकार द्वारा कार्मिक और प्रशासनिक
सुधार विभाग के अपने तारीख 4 नवंबर, 1975 के संकल्प संख्या 46/1(एस)/74-
स्था.(ख) के अंतर्गत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों और इसके अधिनस्थ
कार्यालयों में विभिन्न श्रेणी – III(अब समूह ‘ग’) (गैर तकनीकी) पदों पर भर्ती करने के
लिए अधिनस्थ सेवा आयोग गठित किया गया है, जिसे बाद में तारीख 26 सितंबर,
1977 से कर्मचारी चयन आयोग के रूप में नाम निर्दिष्ट किया गया है । कर्मचारी चयन
आयोग के कृत्यों में समय समय पर विस्तार किया गया था और संकल्प संख्या
39018/01/1998-स्था.(ख), वाल्यूम II, तारीख 14.1.2011 और संख्या
24012/29/2011-स्था.(ख), तारीख 24.7.2012 द्वारा कर्मचारी चयन आयोग के गठन
और कृत्य उपांतरित किए गए थे ।
- अब संकल्प संख्या 24012/29/2011-स्था.(ख), तारीख 24.7.2012 के साथ पठित
संकल्प संख्या 39018/1/98-स्था.(ख), तारीख 14.1.2011 में तत्काल प्रभाव से
निम्नलिखित संशोधन करने का विनिश्चय किया गया है, अर्थात्:-
तारीख 14.1.2011 के संकल्प के पैरा 2क में एक नई प्रविष्टि अंत:स्थापित की
जाएगी, अर्थात्:-
“पैरा 2 क (v) भारत का नियंत्रक महालेखा परीक्षक के कार्यालय में, भारतीय
लेखा परीक्षा और लेखा विभाग में सहायक लेखा अधिकारी और सहायक लेखा परीक्षा
अधिकारी, ‘ख’ (राजपत्रित) के पदों पर वेतन बैंड 2, 9300-34800 रुपए और ग्रेड वेतन
4800 रुपए में सीधी भर्ती करना ।”
(डॉ. देवेश धतुर्वेदी)
संयुक्त सचिव, भारत सरकारटिप्पण: मूल संकल्प भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग 1, खंड 1 मे तारीख 17 जनवरी, 2011 को सं. 39018/01/98-स्था.(ख) द्वारा प्रकाशित किया गया था।
सं. 39018/01/2012-स्था.(बी)
तारीख: 19 फरवरी, 2016
सेवा में,
प्रबंधक,
भारत सरकार मुद्रणालय,
मायापुरी, रिंग रोड,
नई दिल्ली।