This document details the list of holidays for Central Government offices in Delhi/New Delhi for the year 2015. It specifies mandatory holidays and allows each employee to choose two additional optional holidays. Separate lists are provided for offices outside of Delhi/New Delhi, with a core set of mandatory holidays and the option to add three more based on regional coordination committee decisions. The document also outlines procedures for adjusting holiday dates if they fall on weekends or coincide with other festivals, and provides lists of optional holidays for Delhi/New Delhi offices. It also addresses the process for determining dates for holidays dependent on moon sightings (like Eid) and clarifies rules regarding the observance of festivals.
SOURCE PDF LINK :
Click to access 12_5_2014_JCA_2-06062014-Hindi.pdf
Click to view full document content
फा.सं.-12/5/2014-जेसीए-2
भारत सरकार
कार्मिक, लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय
(कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग)
नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली,
दिनांक 06 जून, 2014
विषय :- वर्ष 2015 के दौरान भारत सरकार के कार्यालयों में रखी जाने वाली छुट्टियाँ ।
यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केन्द्रीय सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में वर्ष 2015 के दौरान इस कार्यालय जापन के अनुबंध-I में विनिर्दिष्ट छुट्टियाँ रहेंगी। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक कर्मचारी को अनुबंध-II में दर्शाई जा रही वैकल्पिक छुट्टियों की सूची में से अपनी इच्छानुसार कोई दो छुट्टियाँ लेने की भी अनुमति होगी ।
- दिल्ली/नई दिल्ली से बाहर स्थित केन्द्रीय सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में नीचे पैरा 3.1 में दर्शाई जा रही छुट्टियों में से तीन छुट्टियों के अतिरिक्त निम्नलिखित छुट्टियाँ अनिवार्यत: रहेंगी :-
- गणतंत्र-दिवस
-
स्वतंत्रता-दिवस
-
महात्मा गांधी जन्म दिवस
-
बुद्ध पूर्णिमा
-
क्रिसमस दिवस
-
दशहरा (विजय दशमी)
-
दीवाली (दीपावली)
-
गुड फ्राइडे
-
गुरु नानक जन्म दिवस
-
ईद उल फितर
-
ईद उल जुहा
-
महावीर जयंती
-
मुहर्रम
-
पैगम्बर मोहम्मद का जन्म दिवस (ईद-ए-मिलाद)
3.1 पैरा 2 में उल्लिखित उपर्युक्त 14 अनिवार्य छुट्टियों के अतिरिक्त, राज्य की राजधानियों में स्थित केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों द्वारा, यदि आवश्यक हो तो राज्य के अन्य स्थानों की समन्वय समितियों के परामर्श से, नीचे दी जा रही सूची में से, तीन
छुट्टियाँ तय की जाएंगी । संबंधित राज्य में स्थित, केन्द्रीय सरकार के सभी कार्यालयों के लिए समान रूप से लागू होने वाली छुट्टियों की अंतिम सूची, तदनुसार अधिसूचित की जाएगी और उसके पश्चात् उसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि त्योहारों अथवा तारीखों के बारे में किसी भी परिवर्तन की अनुमति नहीं है । -
दशहरा के अवसर पर एक अतिरिक्त दिवस
-
होली
-
जन्माष्टमी (वैष्णवी)
-
रामनवमी
-
महाशिवरात्रि
-
गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी
-
मकर संक्रांति
-
रथ यात्रा
-
ओणम
-
पॉगल
-
श्री पंचमी/बसंत पंचमी
-
विशु/वैशाखी/वैशाखड़ी/बहाग बिहू/मशाही उगाड़ी/चैत्र शुक्लादि/चेती चांद/गुड़ी पड़वा प्रथम नवरात्र/नौरोज/छठ पूजा/करवा चौथ ।
3.2 यदि पहले ही अधिसूचित की जा चुकी किसी त्योहार से संबंधित छुट्टी, बाद में, सप्ताहांत अवकाश अथवा कार्यदिवस से भिन्न किसी और दिन पड़े अथवा एक ही दिन एक से अधिक त्योहार पड़े तो उसके स्थान पर कोई और छुट्टी नहीं की जाए । -
इस कार्यालय-ज्ञापन के साथ संलग्न वैकल्पिक छुट्टियों की सूची दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों के लिए है। राज्यों की राजधानियों की समन्वय समितियाँ, स्थानीय अवसरों के महत्व को ध्यान में रखते हुए, अपनी वैकल्पिक छुट्टियों की अलग सूची तैयार कर सकती हैं, किन्तु इस सूची में, ऊपर पैरा 3.1 में से 3 परिवर्तनीय छुट्टियाँ चुनने के बाद शेष रहे 9 अवसर शामिल किए जाने अपेक्षित हैं ।
5.1 दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित कार्यालयों के संबंध में चाँद दिखाई देने पर निर्भर करने वाली ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम और ईद-ए-मिलाद की छुट्टियों की तारीख के बारे में कोई परिवर्तन, यदि आवश्यक हुआ तो, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (पुलिस उपायुक्त, विशेष शाखा, दिल्ली पुलिस) से स्थिति पता करने के पश्चात्, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित कर दिया जाएगा ।
5.2 दिल्ली/नई दिल्ली से बाहर स्थित कार्यालयों के संबंध में राज्यों की राजधानियों की केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों को संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों के निर्णय के आधार पर, ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम तथा ईद-ए-मिलाद की छुट्टियों की तारीख में, यदि आवश्यक हो तो, परिवर्तन करने का अधिकार है ।
5.3 ऐसा हो सकता है कि उपर्युक्त अवसरों की तारीख में परिवर्तन, थोड़े समय पहले ही अधिसूचित करना पड़े। ऐसी स्थिति में छुट्टी की घोषणा, पत्र सूचना कार्यालय दूरदर्शन/आकाशवाणी/समाचार पत्र इत्यादि के माध्यम से की जाए तथा विभागाध्यक्ष/केन्द्रीय सरकार के कार्यालय, परिवर्तन की तारीख के बारे में किसी औपचारिक आदेश की प्रतीक्षा किए बिना ही ऐसी घोषणा के अनुसार कार्रवाई करें । -
वर्ष 2015 के दौरान दीवाली (दीपावली), 11 नवम्बर, 2015, बुधवार ( 20 कार्तिक) को पड़ रही है। कुछ राज्यों में यह अवसर (त्योहार) एक दिन पहले अर्थात् “नरक चतुर्दशी के दिन” मनाए जाने की प्रथा है। इसे ध्यान में रखते हुए, किसी राज्य में, केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों में दीपावली की छुट्टी, दीपावली के दिन के स्थान पर नरक चतुर्दशी (दीपावली दिवस के स्थान पर) के दिन रखे जाने के प्रति कोई आपत्ति नहीं है, यदि उस राज्य में, राज्य सरकार के कार्यालयों में भी दीपावली की अनिवार्य छुट्टी के रूप में केवल उसी दिन की छुट्टी घोषित की गई हो ।
-
औद्योगिक, वाणिज्यिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित, केन्द्रीय सरकारी संगठनों में, वर्ष में 16 छुट्टियाँ होंगी जिनमें तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ अर्थात् गणतंत्र-दिवस, स्वतंत्रता-दिवस और महात्मा-गांधी-जन्म-दिवस की छुट्टियाँ अनिवार्य होंगी। वर्ष 2015 की शेष छुट्टियाँ/अवसरों का निर्धारण, ऐसे प्रतिष्ठानों/संगठनों द्वारा ऊपर पैरा 3.2 के अधीन स्वयं ही किया जाए।
-
संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन, छुट्टियों का निर्धारण, गृह मंत्रालय द्वारा जारी अनुदेशों के अनुसार करें।
-
विदेश स्थित भारतीय मिशनों के संबंध में, अवकाश दिवसों की संख्या को, इस विभाग के कार्यालय ज्ञापन संख्या-12/5/2002-जे.सी.ए., दिनांक 17.12.2002 में निहित अनुदेशों के अनुसार अधिसूचित किया जाए । दूसरे शब्दों में, उनके पास अपनी ही 09(नौ) छुट्टियों को चुनने का विकल्प तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ और मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद, राम नवमी, ईद उल फितर, जन्माष्टमी और मुहर्रम को अनिवार्य छुट्टियाँ तथा सप्ताहांत के दिवसों पर पड़ने वाली छुट्टियों की सूची में शामिल करने के बाद ही उपलब्ध होगा ।
-
बैंकों के संबंध में, वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा जारी अनुदेशों के अनुसार छुट्टियों का विनियमन होगा ।
अनुलग्नक :- छुट्टियों की सूची ।
- भारत सरकार के सभी मंत्रालय/विभाग।
- संघ लोक सेवा आयोग/केन्द्रीय सतर्कता आयोग/नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक/प्रधान मंत्री कार्यालय/लोक सभा सचिवालय/राज्य सभा सचिवालय/राष्ट्रपति सचिवालय/उप राष्ट्रपति सचिवालय/उच्चतम न्यायालय/उच्च न्यायालय/केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण/भारत का निर्वाचन आयोग/अल्पसंख्यक आयोग/राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग/केन्द्रीय सूचना आयोग/राष्ट्रीय महिला आयोग/राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग/ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ।
- कार्मिक, लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय के सभी संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालय।
- सचिव, कर्मचारी पक्ष, राष्ट्रीय परिषद् (जे.सी.एम.) 13 सी, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली।
- राष्ट्रीय परिषद् (संयुक्त परामर्शदायी तंत्र) कर्मचारी पक्ष के सभी सदस्य।
- कार्मिक, लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय की विभागीय परिषद् (संयुक्त परामर्शदायी तंत्र) के कर्मचारी पक्ष के सभी सदस्य।
- केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों के अध्यक्ष/सचिव (कल्याण अनुभाग से प्राप्त अद्यतन सूची के अनुसार)।
- मंत्रिमंडल सचिव के निजी सचिव ।
- उप सचिव (समन्वय), दिल्ली सरकार सचिवालय, आई.जी.स्टेडियम, आई.टी.औ., नई दिल्ली।
- प्रबंधक (भण्डारण) भारत सरकार, फार्म्स स्टोर, 166, लेनिन सराय, कोलकाता (10 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)।
- सभी राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों के मुख्य सचिव।
- विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय, सूचना भवन, फेज-IV, सीजीओ कॉम्पलेक्स, नई दिल्ली-110003।(5 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)
- मुद्रण निदेशालय, बी-विंग, निर्माण भवन, नई दिल्ली। (5 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)
- पोजिशनल एस्ट्रोनोमी सेन्टर, ब्लॉक -ए क्यू, प्लाट नं. 8, सेक्टर-V, साल्ट लेक, महीष बाठन, कोलकाता-700091 ।
- सूचना एवं सुविधा केन्द्र, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (20 प्रतियाँ)।
- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) को इस अनुरोध सहित कि इस कार्यालय जापन को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की वेबसाईट (www.persmin.nic.in) पर डाल दें ।
- 100 अतिरिक्त प्रतियाँ।
वर्ष 2015 के दौरान केन्द्र सरकार के दिल्ली/नई दिल्ली स्थित प्रशासनिक कार्यालयों में रखी जाने वाली छुट्टियों की सूची
क्र.सं. | छुट्टी | तारीख | शक संवत् की तारीख | दिन |
---|---|---|---|---|
शक संवत् 1936 | ||||
1. | मिलाद-उन-नबी अथवा ईद-ए- मिलाद (पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस) |
04 जनवरी | पौष 14 | रविवार |
2. | गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | माघ 06 | सोमवार |
3. | होली | 06 मार्च | फाल्गुन 15 | शुक्रवार |
शक संवत 1937 | ||||
4. | राम नवमी | 28 मार्च | चैत्र 07 | शनिवार |
5. | महावीर जयंती | 02 अप्रैल | चैत्र 12 | गुरुवार |
6. | गुड फ्राइडे | 03 अप्रैल | चैत्र 13 | शुक्रवार |
7. | बूद्ध पूर्णिमा | 04 मई | बैसाख 14 | सोमवार |
8. | ईद-उल-फितर | 18 जुलाई | आषाढ़ 27 | शनिवार |
9. | स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त | श्रावण 24 | शनिवार |
10. | जन्माष्टमी | 05 सितम्बर | भाद्र 14 | शनिवार |
11. | ईद-उल-जुहा (बकरीद) | 25 सितम्बर | आश्विन 03 | शुक्रवार |
12. | महात्मा गांधी जन्म दिवस | 02 अक्तूबर | आश्विन 10 | शुक्रवार |
13. | दशहरा | 22 अक्तूबर | आश्विन 30 | गुरुवार |
14. | मुहरेम | 24 अक्तूबर | कार्तिक 02 | शनिवार |
15. | दीवाली (दीपावली) | 11 नवम्बर | कार्तिक 20 | बुधवार |
16. | गुरु नानक जन्म दिवस | 25 नवम्बर | अयहायण 04 | बुधवार |
* | मिलाद-उन-नबी अथवा ईद-ए- मिलाद (पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस) |
24 दिसम्बर | पौष 03 | गुरुवार |
17. | क्रिसमस दिवस | 25 दिसम्बर | पौष 04 | शुक्रवार |
*मिलाद-उन-नबी अथवा ईद-ए-मिलाद (पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस) वर्ष 2015 में दो बार पड़ेगा।
वर्ष 2015 के दौरान केन्द्र सरकार के दिल्ली/नई दिल्ली स्थित प्रशासनिक कार्यालयों में रखी जाने वाली वैकल्पिक छुट्टियों की सूची
क्र.सं. | छुही का नाम | तारीख | शक संवत् की तारीख | सप्ताह का दिन |
---|---|---|---|---|
शक संवत् 1936 | ||||
1. | नव वर्ष दिवस | 01 जनवरी | पौष 11 | गुरुवार |
2. | मकर संक्रान्ति | 14 जनवरी | पौष 24 | बुधवार |
3. | पोंगल | 15 जनवरी | पौष 25 | गुरुवार |
4. | बसंत पंचमी/श्री पंचमी | 24 जनवरी | माघ 04 | शनिवार |
5. | गुरु रविदास जन्म दिवस | 03 फरवरी | माघ 14 | मंगलवार |
6. | स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती | 14 फरवरी | माघ 25 | शनिवार |
7. | शिवाजी जयंती | 19 फरवरी | माघ 30 | गुरुवार |
8. | होलिका दहन | 05 मार्च | फाल्गुन 14 | गुरुवार |
9. | चैत्र शुक्लादि/गुडी पड़वा/ उगाड़ी/चेती चाँद |
21 मार्च | फाल्गुन 30 | शनिवार |
शक संवत् 1937 | ||||
10. | ईस्टर रविवार | 05 अप्रैल | चैत्र 15 | रविवार |
11. | वैसाखी/ विशु/ मेशादी | 14 अप्रैल | चैत्र 24 | मंगलवार |
12. | वैशाखादि (बंगाल)/बिहाग बिहु (असम) | 15 अप्रैल | चैत्र 25 | बुधवार |
13. | हजरत अली का जन्म | 03 मई | वैसाख 13 | रविवार |
14. | गुरु रबीन्द्रनाथ जयंती | 09 मई | वैसाख 19 | शनिवार |
15. | जमात-उल-विदा | 17 जुलाई | आषाढ़ 26 | शुक्रवार |
16. | रथ यात्रा | 18 जुलाई | आषाढ़ 27 | शनिवार |
17. | पारसी नव वर्ष दिवस/नौरोज़ | 18 अगस्त | श्रावण 27 | मंगलवार |
18. | ओणम | 28 अगस्त | भाद्र 06 | शुक्रवार |
19. | रक्षा बंधन | 29 अगस्त | भाद्र 07 | शनिवार |
20. | विनायक चतुर्थी/गणेश चतुर्थी | 17 सितम्बर | भाद्र 26 | गुरुवार |
21. | दशहरा (महा सप्तमी) (अतिरिक्त) | 20 अक्तूबर | आश्विन 28 | मंगलवार |
22. | दशहरा (महा अष्टमी) (अतिरिक्त) | 21 अक्तूबर | आश्विन 29 | बुधवार |
23. | दशहरा (महा नवमी) | 22 अक्तूबर | आश्विन 30 | गुरुवार |
:– | :– | :– | :– | :– |
24. | महर्षि बाल्मीकि जयंती | 27 अक्तूबर | कार्तिक 05 | मंगलवार |
25. | करक चतुर्थी (करवा चौथ) | 30 अक्तूबर | कार्तिक 08 | शुक्रवार |
26. | दीपावली (दक्षिण भारत) | 10 नवम्बर | कार्तिक 19 | मंगलवार |
27. | नरक चतुर्दशी | 10 नवम्बर | कार्तिक 19 | मंगलवार |
28. | गोवर्धन पूजा | 12 नवम्बर | कार्तिक 21 | गुरुवार |
29. | भाई दूज | 13 नवम्बर | कार्तिक 22 | शुक्रवार |
30. | प्रतिहार षष्ठी अथवा सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) |
17 नवम्बर | कार्तिक 26 | मंगलवार |
31. | गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस | 24 नवम्बर | अग्रहायण 03 | मंगलवार |
32. | क्रिसमस की पूर्व संध्या | 24 दिसम्बर | पौष 03 | गुरुवार |