This document details the list of holidays for the year 2012 applicable to all administrative offices of the Government of India located in Delhi/New Delhi. It specifies 14 mandatory holidays and allows each employee to choose two additional holidays from an optional list. Different rules apply to offices located outside of Delhi/New Delhi, with a minimum number of mandatory holidays and the option to add more based on regional coordination. The document also outlines procedures for determining holidays for industrial, commercial, and trading establishments, as well as for Indian missions abroad. It provides guidance on handling situations where holidays fall on weekends or overlap, and clarifies the process for announcing dates for lunar-based festivals.
SOURCE PDF LINK :
Click to access 12_3_2011-JCA-2-Hindi.pdf
Click to view full document content
प्लॉट-2
फर,सं०.12/3/2011-जैसीए-2
भारत सरकार
कार्मिक, लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग
नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली
नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली
दिनांक 27 जून, 2011
विषय: वर्ष 2012 के दौरान भारत सरकार के कार्यालयों में रखी जाने वाली छुट्टियाँ।
यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित भारत सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में वर्ष, 2012 के दौरान इस कार्यालय जापान के अनुबंध-I में विनिर्दिष्ट छुट्टियाँ रहेंगी। उपर्युक्त छुट्टियों के अतिरिक्त, प्रत्येक कर्मचारी को अनुबंध-II में दर्शाई जा रही वैकल्पिक छुट्टियों की सूची में से अपनी इच्छानुसार कोई भी दो छुट्टियाँ भी लेनी दी जाएंगी।
- दिल्ली/नई दिल्ली से बाहर स्थित, केन्द्रीय सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में नीचे पैरा 3.1 में दर्शाई जा रही छुट्टियों में से तीन छुट्टियों के अतिरिक्त, निम्नलिखित छुट्टियाँ अनिवार्यतः रहेंगी:
- गणतंत्र-दिवस
-
स्वतंत्रता-दिवस
-
महात्मा गांधी जन्म दिवस
-
बुद्ध पूर्णिमा
-
क्रिसमस
-
दशहरा
-
दीवाली (दीपावली)
-
गुड फ्राइडे
-
गुरु नानक जन्म दिवस
-
ईद उल फितर
-
ईद उल जुहा
-
महावीर जयंती
-
मुहर्रम
-
पैगम्बर मोहम्मद का जन्म दिवस (ईद-ए-मिलाद)
3.1 पैरा 2 में उल्लिखित उपर्युक्त 14 अनिवार्य छुट्टियों के अतिरिक्त, राज्य की राजधानियों में स्थित कर्मचारी समन्वय समितियों द्वारा, यदि आवश्यक हो तो राज्य के अन्य स्थानों की समन्वय समितियों के परामर्श से, नीचे
दी जा रही सूची में से, तीन छुट्टियाँ तय की जाएँ। संबंधित राज्य में स्थित, केन्द्र सरकार के सभी कार्यालयों के लिए एक समान रूप से लागू होने वाली छुट्टियों की अंतिम सूची, इस मंत्रालय का पूर्वानुमोदन लेने के बाद अधिसूचित की जाए और उसके पश्चात् उसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाए। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि कार्मिक मंत्रालय द्वारा यथा अधिसूचित अनिवार्य छुट्टियों की सूची में किन्हीं त्योहारों अथवा तारीखों के बारे में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जाए :-
- दशहरा के अवसर पर एक अतिरिक्त दिवस
- होली
- जन्माष्टमी
- रामनवमी
- महाशिवरात्रि
- गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी
- मकर संक्रांति
- रथ यात्रा
- ओणम
- पौगल
- श्री पंचमी/बसंत पंचमी
- विशु/वैशाखी/वैशाखड़ी/बिहाग, बिहू/मशहरी, ठगाड़ी/चैत्र शुक्लादि/चेती चंद्र/गुड़ी पहवा, प्रथम नवरात्र/नौरोज/छठ पूजा/करवा चौथ ।
3.2 यदि पहले ही अधिसूचित की जा चुकी किसी त्योहार से संबंधित छुट्टी, बाद में, ससाहांत अवकाश अथवा कार्यदिवस से मिल्ल किसी और दिन पड़े अथवा एक ही दिन एक से अधिक त्योहार पड़े तो उसके स्थान पर कोई और छुट्टी नहीं की जाए। - इस कार्यालय-जापन के साथ लगी वैकल्पिक छुट्टियों की सूची दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों के लिए है। राज्यों की राजधानियों की समन्वय समितियाँ, स्थानीय अवसरों के महत्व को ध्यान में रखते हुए, अपनी वैकल्पिक छुट्टियों की अलग सूची तैयार कर सकती है, किन्तु इस सूची में, ऊपर पैरा 3.1 में से 3 परिवर्तनीय छुट्टियाँ चुनने के बाद शेष रहे, 9 अवसर शामिल किए जाने अपेक्षित हैं।
5.1 दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित कार्यालयों के संबंध में चाँद दिखाई देने पर निर्भर करने वाली ईद-उलफितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्तम और ईद-ए-मिलाद की छुट्टियों की तारीख के बारे में कोई परिवर्तन, यदि आवश्यक हुआ तो, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार से स्थिति पता करने के पश्चात्, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित कर दिया जाएगा।
5.2 दिल्ली/नई दिल्ली से बाहर स्थित कार्यालयों के संबंध में राज्यों की राजधानियों की केन्द्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों को संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों के निर्णय के आधार पर, ईद-
- 3 –
उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम तथा ईद-ए-मिलाद की छुट्टियों की तारीख में, यदि आवश्यक हो तो, परिवर्तन करने का अधिकार है।
5.3 ऐसा हो सकता है कि उपर्युक्त अवसरों की तारीख में परिवर्तन, थोड़े समय पहले ही घोषित करना पड़े। ऐसी स्थिति में छुट्टी की घोषणा, दूरदर्शन/रेडियो/समाचार पत्र इत्यादि के माध्यम से की जाए तथा विभागाध्यक्ष/केन्द्रीय सरकार के कार्यालय परिवर्तन की तारीख के बारे में किसी औपचारिक आदेश की प्रतीक्षा किए बिना ही ऐसी घोषणा के अनुसार कार्रवाई करें।
- वर्ष, 2012 के दौरान दीवाली (दीपावली), 13 नवम्बर, 2012, मंगलवार (कार्तिक 22) को पड़ रही है। कुछ राज्यों में यह अवसर (त्योहार) एक दिन पहले अर्थात् “नरक चतुर्दशी के दिन” मनाए जाने की प्रथा है। इसे ध्यान में रखते हुए, किसी राज्य में, केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों में दीपावली की छुट्टी, दीपावली के दिन के स्थान पर नरक चतुर्दशी के दिन रखे जाने के प्रति कोई कोई आपत्ति नहीं है, यदि उस राज्य में, राज्य सरकार के कार्यालयों में भी दीपावली की अनिवार्य छुट्टी के रूप में केवल उसी दिन की छुट्टी घोषित की गई हो।
-
औद्योगिक, वाणिज्यिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित, केन्द्रीय सरकारी संगठनों में, वर्ष में 16 छुट्टियाँ होंगी जिनमें तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ अर्थात् गणतंत्र-दिवस, स्वतंत्रता-दिवस और महात्मा गांधी-जन्म-दिवस की छुट्टियाँ अनिवार्य होंगी। वर्ष, 2012 की शेष छुट्टियाँ/अवसरों का निर्धारण, ऐसे प्रतिष्ठानों/संगठनों द्वारा ऊपर पैरा 3.2 के अधीन स्वयं ही किया जाए।
-
संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन छुट्टियों का निर्धारण, गृह मंत्रालय के दिनांक 15.02.1984 के पत्र संख्या-14046/27/83-जी.पी.आई. के अनुसार करें। उपर्युक्त पत्र के अनुसार वे तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ अर्थात् गणतंत्र-दिवस, स्वतंत्रता-दिवस तथा महात्मा गांधी-जन्म-दिवस सहित, 16 छुट्टियाँ रखें।
-
विदेश स्थित भारतीय मिशनों के संबंध में, अवकाश दिवसों की संख्या को, इस विभाग के का-सा. संख्या 12/05/2002 जे.सी.ए., दिनांक 17/12/2009 में निहित अनुदेशों के अनुसार अधिसूचित किया जाए। दूसरे शब्दों में उनके पास अपनी ही 10 छुट्टियों को चुनने का विकल्प, अनिवार्य छुट्टियाँ तथा सप्ताहांत के दिवसों पर पड़ने वाली छुट्टियों की सूची में शामिल तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ तथा मिलाद-उन-नबी अथवा ईद-ए-मिलाद, बुद्र पूर्णिमा, ईदुल जुहा (बकरीद) तथा मुहर्रम को सूची में शामिल करने के बाद ही उपलब्ध होगा।
-
बैंकों के संबंध में, वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा जारी अनुदेशों के अनुसार छुट्टियों का विनियमन होगा।
(दिनेश कपिला)
निदेशक(जे.सी.ए.)
दूरभाष संख्या 23092589
सेवा में
- भारत सरकार के सभी मंत्रालय/विभाग।
- संघ लोक सेवा आयोग/केन्द्रीय सतर्कता आयोग/नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक/प्रधान मंत्री कार्यालय/लोक सभा सचिवालय/राज्य सभा सचिवालय/राष्ट्रपति सचिवालय/उप राष्ट्रपति सचिवालय/उच्चतम न्यायालय/उच्च न्यायालय/केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण/भारत का निर्वाचन आयोग/अल्पसंख्यक आयोग/राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग/केन्द्रीय सूचना आयोग/राष्ट्रीय महिला आयोग ।
- कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के सभी संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालय।
- सचिव, कर्मचारी पक्ष, राष्ट्रीय परिषद् (जे.सी.एम.) 13 सी, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली।
- राष्ट्रीय परिषद (संयुक्त परामर्शदायी तंत्र) कर्मचारी पक्ष के सभी सदस्य।
- कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय की विभागीय परिषद् (संयुक्त परामर्शदायी तंत्र) के कर्मचारी पक्ष के सभी सदस्य।
- केन्द्रीय सरकार कर्मचारी कल्याण समन्वय समितियों के अध्यक्ष/सचिव । (कल्याण अनुभाग से प्राप्त अचतन सूची के अनुसार)
- आयुक्त, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति।
- मंत्रिमंडल सचिव के निजी सचिव।
- उप सचिव (समन्वय), दिल्ली सरकार सचिवालय, आई.जी.स्टेडियम, आई.टी.ओ., नई दिल्ली।
- प्रबंधक (भण्डारण) भारत सरकार, फार्मस स्टोर, 166, लेनिन सराय, कोलकाता (10 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)।
- सभी राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों के मुख्य सचिव।
- विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय, पी.टी.आई. बिल्डिंग, नई दिल्ली। (5 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)
- उप-निदेशक (इश्तहार), मुद्रण निदेशालय, बी-विंग, निर्माण भवन, नई दिल्ली । (5 अतिरिक्त प्रतियाँ सहित)
- पोजिशनल एस्ट्रोनोमी सेन्टर,ब्लॉक-ए क्यू, प्लॉट सं0.8 सेक्टर-V, साल्ट लेक, मनीश बाथन, कोलकाता-700091.
- सूचना एवं सुविधा केन्द्र, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (20 प्रतियाँ)।
- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) को इस अनुरोध सहित कि इस कार्यालय ज्ञापन को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की वेबसाईट (www.persmin.nic.in)
- 100 अतिरिक्त प्रतियाँ।
वर्ष 2012 के दौरान केन्द्र सरकार के दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित प्रशासनिक कार्यालयों में रखी जाने वाली छुट्टियों की सूची
क.सं. | राजपत्रित छुट्टी | तारीख | शक संवत् की तारीख | दिन |
---|---|---|---|---|
शक सम्वत् 1933 | ||||
1 | गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | माघ 06 | बृहस्पतिवार |
2 | मिलाद-उल-तवी अथवा ईद-ई- मिलाद (पैगम्बर मोहम्मद का जन्म दिवस) |
05 फरवरी | माघ 16 | रविवार |
3 | महाशिवरात्रि | 20 फरवरी | फाल्गुन 01 | सोमवार |
4 | होली | 08 मार्च | फाल्गुन 18 | बृहस्पतिवार |
शक संवत 1934 | ||||
5 | महावीर जयंती | 05 अप्रैल | चैत्र 16 | बृहस्पतिवार |
6 | गुड फ्राइडे | 06 अप्रैल | चैत्र 17 | शुक्रवार |
7 | बुद्ध पूर्णिमा | 06 मई | वैशाख 16 | रविवार |
8 | जन्माष्टमी(वैष्णव) | 10 अगस्त | श्रावण 19 | शुक्रवार |
9 | स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त | श्रावण 24 | बुधवार |
10 | ईद-उल-फितर | 20 अगस्त | श्रावण 29 | सोमवार |
11 | महात्मा गांधी का जन्म दिवस | 02 अकूबर | अश्विन 10 | मंगलवार |
12 | दशहरा (विजय दशमी) | 24 अकूबर | कार्तिक 02 | बुधवार |
13 | ईद-उल-जुहा (बकरीद) | 27 अकूबर | कार्तिक 05 | शनिवार |
14 | दीवाली (दीपावली) | 13 नवम्बर | कार्तिक 22 | मंगलवार |
15 | मुहरेम | 25 नवम्बर | अग्रहायण 04 | रविवार |
16 | गुरु नानक का जन्म दिवस | 28 नवम्बर | अग्रहायण 07 | बुधवार |
17 | क्रिसमस दिवस | 25 दिसम्बर | पौष 04 | मंगलवार |
वर्ष 2012 के दौरान केन्द्र सरकार के दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित प्रशासनिक कार्यालयों में रखी जाने वाली वैकल्पिक छुट्टियों की सूची |
क्र.सं. | छुट्टी का नाम | तारीख | शक सभ्यत् की तारीख | ससाह का दिन |
---|---|---|---|---|
शक संवत् 1933 | ||||
1 | नव वर्ष दिवस | 01 जनवरी | पौष 11 | रविवार |
2 | मकर संक्रान्ति | 14 जनवरी | पौष 24 | शनिवार |
3 | पोंगल | 15 जनवरी | पौष 25 | रविवार |
4 | बसंत पंचमी/श्री पंचमी | 28 जनवरी | माघ 08 | शनिवार |
5 | गुरू रविदास जन्म-दिवस | 07 फरवरी | माघ 18 | मंगलवार |
6 | स्वामी दयानन्द सरस्वती जयंती | 16 फरवरी | माघ 27 | बृहस्पतिवार |
7 | शिवाजी जयंती | 19 फरवरी | माघ 30 | रविवार |
8 | होलिका दहन | 07 मार्च | फाल्गुन 17 | बुधवार |
शक संवत् 1934 | ||||
9 | चैत्र शुक्लादि/गुडी पडवा/उगाडी/चेती चंड | 23 मार्च | चैत्र 03 | शुक्रवार |
10 | राम नवमी | 01 अप्रैल | चैत्र 12 | रविवार |
11 | ईस्टर (रविवार) | 08 अप्रैल | चैत्र 19 | रविवार |
12 | वैशाखी | 13 अप्रैल | चैत्र 24 | शुक्रवार |
13 | विशु | 13 अप्रैल | चैत्र 24 | शुक्रवार |
14 | मेशादी | 14 अप्रैल | चैत्र 25 | शनिवार |
15 | वैशाखादि (बंगाल)/बिहाग बिहु (असम) | 14 अप्रैल | चैत्र 25 | शनिवार |
16 | गुरू रवीन्द्रनाथ- जयंती | 08 मई | वैशाख 18 | मंगलवार |
17 | हजरती अली का जन्म दिवस | 04 जून | ज्येष्ठ 14 | सोमवार |
18 | रथ यात्रा | 21 जून | ज्येष्ठ 31 | बृहस्पतिवार |
19 | रक्षा बंधन | 02 अगस्त | श्रावण 11 | बृहस्पतिवार |
20 | जमात-उल-विदा | 17 अगस्त | श्रावण 26 | शुक्रवार |
21 | पारसी नव वर्ष | 18 अगस्त | श्रावण 27 | शनिवार |
22 | विनायक चतुर्थी | 21 अगस्त | श्रावण 30 | मंगलवार |
23 | ओणम | 29 अगस्त | भाद्र 07 | बुधवार |
24 | गणेश चतुर्थी | 19 सितम्बर | भाद्र 28 | बुधवार |
25 | दशहरा (महा ससमी) (अतिरिक्त) | 21 अक्तूबर | अभिन 29 | रविवार |
26 | दशहरा (महा अष्टमी) (अतिरिक्त) | 22 अक्तूबर | अन्ग्रिन 30 | सोमवार |
— | — | — | — | — |
27 | दशहरा (महा नवमी) | 23 अक्तूबर | कार्तिक 01 | मंगलवार |
28 | महर्षि बाल्मीकि जयंती | 29 अक्तूबर | कार्तिक 07 | सोमवार |
29 | करक चतुर्थी (करवा चौथ) | 02 नवम्बर | कार्तिक 11 | शुक्रवार |
30 | नरक चतुर्दशी | 12 नवम्बर | कार्तिक 21 | सोमवार |
31 | दीपावली (दक्षिण भारत) | 13 नवम्बर | कार्तिक 22 | मंगलवार |
32 | गोवर्धन पूजा | 14 नवम्बर | कार्तिक 23 | बुधवार |
33 | भाई-द्रूज | 15 नवम्बर | कार्तिक 24 | बृहस्पतिवार |
34 | प्रतिहार शष्टि व सूर्य शष्टि(छठ पूजा) | 19 नवम्बर | कार्तिक 28 | सोमवार |
35 | गुरू तेग बहादुर का शहीदी दिवस | 24 नवम्बर | अग्रहायण 03 | शनिवार |
36 | क्रिसमस की पूर्व संध्या | 24 दिसम्बर | पौष 03 | सोमवार |