This document details the decisions made regarding the reallocation of employees who were formerly part of the Madhya Pradesh state and have now been divided between Madhya Pradesh and Chhattisgarh. Following legal challenges and directives from the High Court, a committee was formed to consider the appeals of these employees. A meeting held on October 21, 2020, involved representatives from the Indian government, Madhya Pradesh, and Chhattisgarh, where it was decided that employees retiring within two years from the meeting date (i.e., by October 20, 2022) would remain in their current state of posting. Subsequently, recommendations for reallocating several employees were approved by the government. The order specifies the names of the employees, their positions, departments, and their reallocated states based on the aforementioned policy and other supporting documents, including decisions based on death or other specific grounds.
SOURCE PDF LINK :
Click to view full document content
फा०सं० 14/36/2006-एस०आर० (एस०) -भाग-VIII भारत सरकार कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) तृतीय तल, लोकनायक भवन खान मार्केट, नई दिल्ली-110003 दिनांक : 8 अप्रैल, 2022
आदेश
विषय: पूर्ववर्ती मध्य प्रदेश राज्य के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के राज्य पुनरावंटन से संबन्धित अध्यावेदनों पर निर्णय। उपरोक्त विषय पर अधोहस्ताक्षरित को यह कहने का निर्देश हुआ है कि मध्य प्रदेश एवम छत्तीसगढ़ राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के द्वारा उनके विकल्प के विपरीत मध्य प्रदेश एवम् छत्तीसगढ़ राज्य आवंटन के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में याचिकायें दायर की गयी थी। उनकी याचिकाओं पर माननीय उच्च न्यायालय ने भारत सरकार/इस उद्देश्य से गठित समिति को उनके अध्यावेदनों पर विचार करने के आदेश दिये थे। उसके अतिरिक्त कुछ अन्य कर्मचारियों ने भी अपने राज्य आवंटन के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में याचिकायें दायर की थी जो कि अभी न्यायालय में लंबित हैं। 2. उपर्युक्त के सन्दर्भ में, श्रीमती जी० जयंती, संयुक्त सचिव (स्थापना), कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार की अध्यक्षता में दिनांक 21.10 .2020 को भारत सरकार एवम् मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के मध्य वीडिओ कांफ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक में राज्य कर्मचारियों के प्रकरणों पर प्रशासी विभागों से प्राप्त मन्त्रव्यों के आलोक में विचार हुआ। कई मामलों में याचिकाकर्ता सेवानिवृत्त हो चुके हैं अथवा दिनांक 21.10 .2020 से दो वर्ष की अवधि में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इस सम्बन्ध में ऐसे याचिकाकर्ताओं को जो बैठक की तिथि अर्थात 21.10 .2020 से प्रभावी दो वर्ष की अवधि अर्थात 20.10 .2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं, को उनके वर्तमान पदस्थापना वाले राज्य में रखे जाने का निर्णय लिया गया है। विचारोपरान्त कई कर्मचारियों/याचिकाकर्ताओं के राज्य पुनरावंटन की अनुशंसा की गयी जिसको भारत सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। तदनुसार इस विभाग के समसंख्यक आदेश दिनांक 21.06 .2021 के क्रम में अधोलिखित कर्मचारियों/याचिकाकर्ताओं का राज्य पुनरावंटन निम्नानुसार किया जाता है।
| (i) | (ii) | (iii) | | (iv) | (v) | (vi) |
| — | — | — | — | — | — | — |
| क़0सं0 | कर्मी का नाम, पदनाम | विभाग | याचिका/अपील सं./न्यायालय आदेश | आधार | आवंटित राज्य | पुनरावंटित राज्य |
| 1. | श्री प्रमोद कुमार शर्मा, उपयंत्री | लोक निर्माण विभाग | याचिका सं0
55/2014 | दिनांक 21.10 .2020 से प्रभावी दो वर्ष की अवधि अर्थात 20.10 .2022 तक सेवानिवृत्ति के आधार पर वर्तमान पदस्थापना वाले राज्य में रखे जाने के नीतिगत निर्णय के आलोक में | छत्तीसगढ़ | मध्य प्रदेश |
| 2. | श्री उत्तम कुमार मदनकर, उपयंत्री | लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग | याचिका सं0
1836/2015 | भारत सरकार के पत्र संख्या 14/17/2004एस० आर० (एस०)- भाग – II दिनांक 11.08 .2008 के आलोक में मृत्यु के आधार पर | छत्तीसगढ़ | मध्य प्रदेश |
- कृपया इस आदेश की प्राप्ति स्वीकार करें और सम्बंधित कर्मचारियों को भारत सरकार के आदेशानुसार उनके राज्य पुनरावंटन पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
- इस आदेश को इस विभाग की वेबसाईट dopt.gov.in $\rightarrow$ about us $\rightarrow$ State Reorganisation $\rightarrow$ Revised Allocation/Other orders $\rightarrow$ Madhya Pradesh से डाउनलोड किया जा सकता है।
अर् वेंकटेशन
(आर० वेंकटेशन)
अवर सचिव, भारत सरकार
दूरभाष: 011-24624235
ईमेल : venkatesan.r@nic.in
प्रति प्रेषित:
- अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, मध्य प्रदेश सरकार, बल्तभ भवन, भोपाल- 462004
- सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार, मंत्रालय, नया रायपुर- 492101
- अपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग, मध्य प्रदेश सरकार, बल्तभ भवन, भोपाल- 462004
- सचिव, जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार, मंत्रालय, नया रायपुर- 492101
- अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मध्य प्रदेश सरकार, बल्तभ भवन, भोपाल- 462004
- अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार, मंत्रालय, नया रायपुर- 492101