Appointment of Maharashtra Civil Service Officers to Indian Administrative Service

A

This notification announces the appointment of four officers from the Maharashtra Civil Service to the Indian Administrative Service on probation. The appointments are based on the 2022 selection list and are subject to the outcomes of ongoing court cases (OA No. 1185/2023 and OA No. 1199/2023). The notification details the names and birthdates of the appointed officers: Dilip Bhalchandra Sardesai, Anand Subhashlal Bhandari, Aziz Karim Sheikh, and Bhalchandra Pratap Chavan. The appointments are made under the Indian Administrative Service (Recruitment) Rules, 1954 and the Indian Administrative Service (Probation) Rules, 1954.

SOURCE PDF LINK :

Click to access Maharashtra%20Hindi2Z25H.pdf

Click to view full document content



(भारत के राजपत्र के भाग । खण्ड 2 में प्रकाशनार्थ) भारत सरकार कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग)

नई दिल्ली, 24 मई, 2024

अधिसूचना

सं. …………. राष्ट्रपति, भारतीय प्रशासनिक सेवा (चयन द्वारा नियुक्ति) विनियमावली, 1997 के विनियम 8 के साथ पठित भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियमावली, 1954 के नियम 8 (2) और भारतीय प्रशासनिक सेवा (परिवीक्षा) नियमावली, 1954 के नियम 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 2022 की चयन सूची के लिए राज्य सरकार के परामर्श से उक्त विनियम के विनियम 3 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों के लिए महाराष्ट्र की गैर-राज्य सिविल सेवा के निम्नलिखित सदस्यों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में अगले आदेशों तक परिवीक्षा पर नियुक्त करते हैं तथा उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (संवर्ग) नियमावली, 1954 के नियम 5(1) के अंतर्गत महाराष्ट्र संवर्ग आवंटित करते हैं:-

2022 की चयन सूची (01.01.2022 से 31.12.2022 के बीच हुई रिक्तियों के लिए)

क्र. सं. अधिकारियों का नाम (श्री/श्रीमती) जन्म तिथि
1. दिलीप भालचंद्र सरदेसाई 25.07.1974
2. आनंद सुभाषलाल भंडारी 03.06.1975
3. अजीज करीम शेख 01.06.1966
4. भालचंद्र प्रताप चव्हाण 27.10.1976

उपर्युक्त नियुक्तियां, श्री विजयकुमार बाबूराव कलवाले द्वारा दायर ओए सं. 1185/2023 और श्री सुधाकर विष्णु देशमुख बनाम भारत सरकार और अन्य द्वारा दायर ओए सं. 1199/2023 के परिणामों के अध्यधीन हैं।

सं.14015/14/2023-अ.भा.से.(I)-ख

(संजय कुमार चौरसिया) अवर सचिव, भारत सरकार दूरभाष सं. : 23093063

सेवा में, प्रबंधक, भारत सरकार मुद्रणालय, हिंदी होम