Appointment of Gujarat State Civil Service Officers to Indian Administrative Service – 2012 Select List

A

This notification details the appointment of six Gujarat State Civil Service officers – N.L. Pujara, M.R. Kothari, H.K. Patel, V.A. Vaghela, C.S. Chaudhary, and S.A. Patel – to the Indian Administrative Service on a probation basis. The appointments are based on the 2012 select list and are made under the Indian Administrative Service (Appointment by Promotion) Rules, 1955, and related regulations. These officers are assigned to the Gujarat cadre within the Indian Administrative Service.

SOURCE PDF LINK :

Click to access 14015_06_2013-AIS-I-B-30122013-Hindi.pdf

Click to view full document content



(भारत के राजपत्र के भाग-1, खण्ड-2 में प्रकाशनार्थ) संख्या-14015/06/2013-अ.भा.से.(1)-ख भारत सरकार कार्मिक, लोक शिकायत तथा पैशन मंत्रालय (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग)

नई दिल्ली, दिनांक: दिसम्बर, 2013

अधिसूचना भारतीय प्रशासनिक सेवा (पदोन्नति दवारा नियुक्ति) विनियमावली, 1955 के विनियम 9(1) और भारतीय प्रशासनिक सेवा (परिवीक्षा) नियमावली, 1954 के नियम 3 के साथ पठित भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियमावली, 1954 के नियम 8(1) दवारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति, राज्य सरकार के परामर्श से उक्त विनियमावली के विनियम 5(1) के अंतर्गत भारत सरकार दवारा निर्धारित 2012 की चयन सूची के लिए गुजरात राज्य सिविल सेवा के सदस्यों को परिवीक्षा आधार पर अगले आदेशों तक नियुक्त करते हैं और उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (संवर्ग) नियमावली, 1954 के नियम 5(1) के तहत गुजरात संवर्ग आवंटित करते हैं :-

चयन सूची 2012 (1.1.2012 से 31.12.2012 के बीच हुई रिक्तियों के लिए)

क्र.सं. अधिकारी का नाम (सर्वश्री)
1. एन.एल. पुजारा
2. एम.आर. कोठारी
3. एच.के. पटेल
4. वी.ए. वाघेला
5. सी.एस. चौधरी
6. एस.ए. पटेल

(नरेन्द्र गौतम) अवर सचिव, भारत सरकार सेवा में प्रबंधक भारत सरकार फरीदाबाद (हरियाणा)।