This document details the appointment of ten Central Secretariat Service (CSS) officers to the Secretary (in-situ) grade. The Appointments Committee of the Cabinet approved the promotion of these officers, filling vacancies due to retirements or under the Central Staffing Scheme. The appointments are effective from the date they assume charge in their respective ministries/departments. A specific condition applies to Mr. Sanjeev Kumar Jindal, whose appointment is contingent upon him returning to his parent cadre within one month of the order’s issuance, or the order will be cancelled. The document also lists the names, dates of birth, and assigned ministries/departments for each officer.
SOURCE PDF LINK :
Click to access js05082015.pdf
Click to view full document content
सं. ए-21/2/2015- सीएस. (घ) भारत सरकार कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग
लोक नायक भवन, नई दिल्ली, दिनांक: 05 अगस्त, 2015
आदेश
मंत्रीमंडलीय नियुक्ति समिति ने संयुक्त सचिव के रूप में पैनलबद्ध वरिष्ठ चयन ग्रेड चयन सूची, वर्ष 2010 बैच के शेष 10 अधिकारियों को संयुक्त सचिव के रूप में अधिकतम दो वर्ष अथवा मौजूदा संयुक्त सचिव (स्व-स्थाने) की सेवानिवृत्ति के कारण रिक्तियां उत्पन्न होने अथवा केन्द्रीय स्टाफिंग योजना के अन्तर्गत सीएसएस में पैनलबद्ध अधिकारियों को संयुक्त सचिव बनाए जाने तक, जो भी पहले हो, तक पदोन्नत करने के एक बार के उपाय के रूप में केन्द्रीय सचिवालय सेवा के 40 संयुक्त सचिव (स्व-स्थाने) की संख्या को बढ़ाकर 50 संयुक्त सचिव (स्व-स्थाने) करने के प्रस्ताव को अनुमोदित का दिया है। तदनुसार वरिष्ठ चयन ग्रेड चयन सूची, 2010 के निम्नलिखित सीएसएस अधिकारियों को एतद्वारा एसएजी ग्रेड में संयुक्त सचिव (स्व-स्थाने) के रूप में नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति उनके तैनात किए गए मंत्रालय/विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी।
| क्र.सं. | सीएसएल
सं. | नाम
(श्री/श्रीमती/सुश्री) | जन्म की तारीख | मंत्रालय/विभाग |
| — | — | — | — | — |
| 1. | 3205 | अशोक कुमार | 9 जुलाई, 1961 | वाणिज्य |
| 2. | 3220 | श्री प्रकाश | 1 जून, 1964 | कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग |
| 3. | 3230 | मोती लाल | 12 दिसम्बर, 1961 | जल संसाधन |
| 4. | 3245 | जी. आर. राघवेन्द्र | 5 जनवरी, 1963 | आईपीपी |
| 5. | 3255 | रजनीश तीगल | 16 सितम्बर, 1963 | मंत्रिमंडल सचिवालय |
| 6. | 3260 | सुषमा ताईसेटे | 27 जुलाई, 1964 | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस |
| 7. | 3263 | अश्वनी कुमार | 7 सितम्बर, 1962 | कृषि एवं सहकारिता |
| 8. | 3275 | शुभा ठाकुर | 10 अक्तूबर, 1967 | शहरी विकास |
| 9. | 3300 | संजीव कु. जिंदल | 12 अक्तूबर, 1965 | एडीजी प्रसार, भारती में
प्रतिनियुक्ति पर |
| 10. | 3310 | अपर्णा एस. शर्मा | 2 जून, 1967 | मानव संसाधन विकास |
- श्री संजीव कु. जिंदल (क्र.सं. 9) वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर हैं। उकी संयुक्त सचिव (स्व-स्थाने) के रूप में नियुक्ति उनका संवर्ग में संयुक्त सचिव (स्व-स्थाने) के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तारीख के अध्यधीन होगी। उनको संयुक्त सचिव (स्व-स्थाने) के पद पर तैनाती का आदेश के जारी होने के एक माह के भीतर संवर्ग में कार्यभार ग्रहण करना होगा, अन्यथा संयुक्त सचिव (स्व-स्थाने) के रूप में उनकी नियुक्ति के आदेश को रद्द किया जा सकता है।
(उत्कृष्ट और तिवारी)
निदेशक
दूरभाष सं. 24629411
वितरण,
- संबंधित अधिकारी ।
-
सभी संबंधित मंत्रालय/विभागों के संयुक्त सचिव (प्रशा/स्था.)।
-
स्थापना अधिकारी का कार्यालय (श्री अविनाश चन्द्रा, अवर सचिव, एसएम-III), नॉर्थ स्लॉक, नई दिल्ली को उनके दिनांक 3 अगस्त, 2015 के पत्र सं. 33/09/2015-ईओ(एसएम.1) के संदर्भ में।
-
अवर सचिव (यू)/अवर सचिव (एपीएआर)।
-
आदेश फोल्डर।