Important news concerning personnel allocation and social equity in government services! The Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions has addressed the long-standing applications of two Junior Assistants, Kanti Ram and Bachan Singh. These individuals had sought reallocation to Uttar Pradesh under the existing Scheduled Caste/Tribe allocation guidelines. Following a thorough review by a consultative committee on January 15, 2013, a significant decision has been reached. The committee’s recommendation for their reallocation to Uttar Pradesh has been fully accepted by the Government. This approval, however, comes with a crucial condition: the administrative department concerned must officially confirm the Scheduled Caste status of both Kanti Ram and Bachan Singh. This ensures that the reallocation adheres strictly to the eligibility criteria. All relevant departments are now tasked with informing the affected personnel of this decision, marking a clear step towards resolving their applications under established guidelines.
SOURCE PDF LINK :
Click to access kantibachchan.pdf
Click to view full document content
27/14/2012-एस0आर0एस0
भारत सरकार
कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मन्त्रालय
(कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग)
तीसरा तल, लोक नायक भवन,
खान मार्केट, नई दिल्ली,
दिनांक 24 जून 2013 ।
सेवा मे,
मुख्य सचिव,
उत्तर प्रदेश सरकार,
सचिवालय, लखनऊ ।
मुख्य सचिव,
उत्तराखंड सरकार,
सचिवालय, देहरादून ।
विषय :- दिनांक 15.01.2013 को आयोजित परामर्शी समिति की बैठक मे लिए गए निर्णय के अनुसार सर्वश्री
कांति राम तथा बचन सिंह, कनिष्ठ सहायकों से अनुसूचित जाति / जनजाति आवंटन दिशानिर्देश के
अंतर्गत प्राप्त प्रत्यावेदनों का निपटान ।
महोदय,
मुझे उपर्युक्त विषय के संबंध मे यह कहने का निर्देश हुआ है कि दिनांक 15.01.2013 को आयोजित
परामर्शी समिति की बैठक में सर्वश्री कांति राम तथा बचन सिंह, कनिष्ठ सहायकों से प्राप्त प्रत्यावेदन पर विचार
किया गया । समिति को अवगत करवाया गया कि दोनों कार्मिको द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति आवंटन
दिशानिर्देश के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य पुनरावंटन हेतु आवेदन किया गया है । समिति द्वारा दोनों कार्मिको के
उत्तर प्रदेश के लिए पुनरावंटन की संस्तुति इस शर्त के अधीन की गई कि प्रशासनिक विभाग द्वारा उनके
अनुसूचित जाती के कार्मिक होने कि पुष्टि की जाएगी।
- भारत सरकार समिति की उपर्युक्त संस्तुति से सहमत है तथा तदनुसार सर्वश्री कांति राम तथा बचन
सिंह, कनिष्ठ सहायकों का आवंटन उत्तर प्रदेश राज्य के लिए इस शर्त के अंतर्गत किया जाता है कि संबन्धित
विभाग द्वारा उनके अनुसूचित जाती के कार्मिक होने कि पुष्टि की जाएगी ।
नववीय विद्यार्थी
सामिति की निम्नलिखित शर्ते के तहत
श्रेणी की निम्नलिखित शर्ते के तहत
श्रेणी की निम्नलिखित शर्ते के तहत
Receipt & Issued संबन्धित कार्मिकों को निर्णय के बारे मे सूचित किया जाए ।
26 JUN 2013 14
जारी किया/ISSUED
भवदीय,
4/5/13-
(सारंगधर नायक )
आवर सचिव, भारत सरकार
प्रतिलिपि:-
(1) श्री अशोक घोष, प्रमुख सचिव, 30 प्र0 पुनर्गठन समन्वय विभाग, 46, बहुखंडी भवन, सचिवालय, लखनऊ ।
(2) श्रीमति हेमलता ढॉडियाल, सचिव, पुनर्गठन विभाग, उत्तराखंड शासन, सचिवालय, देहरादून ।