Reallocation of Programmer to Uttarakhand based on SC/ST Policy

R

This document details the decision to reallocate Mr. Naresh Chandra, a Programmer in the Planning Monitoring Division, from Uttar Pradesh to Uttarakhand. The Advisory Committee considered his case on July 18, 2014, acknowledging his choice to move to Uttarakhand and his permanent residency there, belonging to a Scheduled Caste. Initially, his reallocation was hindered by the limited availability of programmer positions in Uttarakhand. However, the Uttarakhand government agreed to create a post if the central government allocated him. The committee, noting that only 16% of positions were to be allocated to Uttarakhand and both were given to Uttar Pradesh, has now recommended his reallocation to Uttarakhand as per the SC/ST allocation policy.

SOURCE PDF LINK :

Click to access MX-M452N_20150518_174224.pdf

Click to view full document content



कामिक लोक शिकायत एवं पैशन मंत्रालय
कामिक एवं प्रशिक्षण विभाग

तीसरा तल, लोक नायक भवन खान मार्केट, नई दिल्ली दिनांक: 10 नवम्बर, 2014

  1. मुख्य सचिव,
    उत्तर प्रदेश शासन, सचिवालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश – 226001

विषय: श्री नरेश चन्द्र, प्रोग्रामर, योजना मॉनिटरिंग प्रभाग का अ०जा०/अ०ज०जा० नीति (दिनांक 28/29.07.2008 एवं 24.06.2010) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड हेतु पुनरावंटन।

महोदय,

मुझे उपरोक्त विषय का संदर्भ लेते हुए यह कहने का निदेश हुआ है कि श्री नरेश चन्द्र, प्रोग्रामर, योजना मॉनिटरिंग प्रभाग के पुनरावंटन पर परामर्शी समिति की दि० 18.07.2014 को आयोजित बैठक में अ०जा०/अ०ज०जा० नीति के अंतर्गत विचार किया गया। परामर्शी समिति को सूचित किया गया कि श्री नरेश चन्द्र ने उत्तराखंड हेतु विकल्प दिया था परंतु उनका आवंटन उत्तराखंड हेतु इसलिए नहीं किया जा सका क्योंकि प्रोग्रामर के केवल दो ही पद उपलब्ध थे तथा, चूँकि उत्तराखंड को केवल 16% (लगभग) पद ही आवंटित किए जाने थे इसलिए दोनों पद उत्तर प्रदेश को आवंटित कर दिये गए थे।

  1. उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा सूचित किया गया कि वर्तमान में उत्तराखंड में प्रोग्रामर का कोई भी पद उपलब्ध नहीं है परंतु यदि श्री नरेश चन्द्र का आवंटन केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड हेतु किया जाता है तो उन्हें एक पद का सृजन कर समायोजित कर लिया जाएगा। परामर्शी समिति को उ०प्र० पुनर्गठन विभाग द्वारा यह भी सूचित किया गया कि श्री नरेश चन्द्र हरिद्वार, उत्तराखंड के स्थायी निवासी हैं तथा अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर परामर्शी समिति ने संस्तुति दी कि श्री नरेश चन्द्र को अ०जा०/अ०ज०जा० के आवंटन की नीति के अंतर्गत उत्तराखंड हेतु पुनरावंटित किया जा सकता है।

  1. भारत सरकार परामर्शी समिति की उपर्युक्त संस्तुति से सहमत है एवं तदनुसार श्री नरेश चन्द्र, प्रोग्रामर, योजना मॉनिटरिंग प्रभाग उत्तर प्रदेश का पुनरावंटन अन्जा०/अन्ज०जा० के आबंटन की नीति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड किया जाता है।

  2. कार्मिक को उपरोक्त निर्णय के बारे मे सूचित किया जाए तथा उचित आदेश जारी किए जाएं।

भवदीय

3139010010

(अजीत कुमार)
अवर सचिव, भारत सरकार

प्रति:

  1. श्री संजीव दुबे, प्रमुख सचिव, उ०प्र० पुनर्गठन समन्वय विभाग, सचिवालय, लखनऊ – 226001 ।
  2. श्री सी एस नपलचयाल, सचिव (पुनर्गठन), उत्तराखंड शासन, देहरादून – 248001 ।
  3. श्री नरेश चन्द्र, प्रोग्रामर, योजना मॉनिटरिंग प्रभाग

img-0.jpeg