This document details a decision made by a consultative committee concerning the transfer of Harendra Singh Bisht, a stenographer from the Bijnor Forest Division. The committee reviewed a letter from Shri Satpal Maharaj, Member of Lok Sabha, regarding this matter. It outlines Mr. Bisht’s appointment history, noting his initial posting as a junior clerk in Tehri Dam Forest Division and subsequent transfers and promotions. The document highlights that at the time of the division of states, Mr. Bisht was working under Uttar Pradesh. It further clarifies that Mr. Bisht’s cadre is divisional, not state-level, and there are no established rules for the division of personnel in divisional cadres. Consequently, the committee recommended that Mr. Bisht’s allocation remain with Uttar Pradesh. This recommendation has been accepted by the Government of India, and Mr. Bisht’s final allocation will remain unchanged.
SOURCE PDF LINK :
Click to view full document content
संख्या- 27/11/2011-एस.आर.एस.
भारत सरकार
कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय
(कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग)
तीसरा तल, लोकनायक भवन,
खान मार्केट, नई दिल्ली ।
दिनांक 27 सितम्बर, 2011
सेवा में,
मुख्य सचिव,
उत्तर प्रदेश सरकार,
हल्कापन ।
मुख्य सचिव,
उत्तरांचल सरकार,
देहरादून ।
विषय : श्री हरेन्द्र सिंह विष्ट, स्टेनो, बिजनौर का वन प्रभाग नजीबाबाद के स्थानान्तरण के सम्बन्ध में श्री सतपाल महाराज, मा. सदस्य लोक सभा के पत्र पर विचार।
महोदय,
उपर्युक्त विषय में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि राज्य परामर्शी समिति की दिनांक 15.06.2011 को आयोजित बैठक में श्री हरेन्द्र सिंह विष्ट, स्टेनो, बिजनौर का वन प्रभाग, नजीबाबाद के स्थानान्तरण के सम्बन्ध में श्री सतपाल महाराज, मा. सदस्य लोक सभा के पत्र पर विचार किया गया । बैठक के दौरान जो स्थिति सामने आयी वह निम्नवत है:-
- श्री हरेन्द्र सिंह विष्ट की नियुक्ति वन संरक्षक, टेहरी वृत्त, देहरादून के आदेश दिनांक 08-09-1983 द्वारा कनिष्ठ लिपिक के पद पर टॉन्स वन प्रभाग, पुरीली में की गई थी। भागीरथी वृत्त वनादेश दिनांक 19-04-1984 को श्री विष्ट की नई नियुक्ति आशुलिपिक के पद पर करते हुये टेहरी डैम वन प्रभाग में तैनात किया गया। वर्ष 1995 में श्री विष्ट का स्थानान्तरण स्वेच्छा के आधार पर वन संरक्षक, मुरादाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत मुरादाबाद वन प्रभाग में किया गया। इसके उपरान्त वर्ष 1996 में इनकी तैनाती मुरादाबाद वन प्रभाग से बिजनौर वृक्षारोपढ़ वन प्रभाग से वन प्रभाग, कोटद्वार में की गई। माह नवम्बर, 2000 के उपरान्त उत्तराखण्ड राज्य के सूजन के बाद बिजनौर वन प्रभाग कोटद्वार का कार्यालय नजीबाबाद स्थानान्तरित हो गया। स्पष्ट है कि राज्यों के विभाजन के समय श्री विष्ट उत्तर प्रदेश राज्य के अन्तर्गत कार्यरत थे ।
-
समिति की बैठक में विभागीय प्रतिनिधि द्वारा यह अवगत कराया गया कि श्री हरेन्द्र सिंह विष्ट, आशुलिपिक, सामाजिक वानकीय प्रभाग, बिजनौर में कार्यरत है। श्री विष्ट का संवर्ग राज्य स्तरीय न होकर मंडलीय संवर्ग है। मंडलीय संवर्ग में कार्यरत कार्मिकों के विभाजन की व्यवस्था नियमों में नही है।
4- उपर्युक्त स्थिति को संज्ञान में लेते हुए समिति ने श्री हरेन्द्र सिंह विष्ट का आवंटन उत्तर प्रदेश राज्य के लिये अपरिवर्तित रखने कि संस्तुति की है । तातार गारा इस मामले में जो संस्तुति की गई उसे भारत सरकार द्वारा मान लिया गया है तथा श्री हरेन्द्र सिंह विष्ट, स्टेनो का अंतिम आवंटन यथावत बना रहेगा ।
कृपया संबंधित अधिकारी को इस निर्णय से अवगत करवा दिया जाए ।
भवदीय
(तारंगथर नायक)
अवर सचिव, भारत सरकार
प्रति:-
- श्री राजेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग, 8-ए, नवीन भवन, सचिवालय, लखनऊ ।
-
प्रमुख सचिव, उत्तराखंड पुनर्गठन समन्वय विभाग, देहरादून ।
