The Consultative Committee, in its meeting held on October 17, 2011, has recommended the transfer of 14 personnel to Uttar Pradesh based on medical grounds. These recommendations are in accordance with the “Medical/Physical Distress” criteria. For cases where transfers are recommended due to the illness of dependent parents, it must be ensured that the parents are indeed dependent on the employee.
The document lists the 14 individuals, their designations, present stations, and the medical conditions of their family members that led to the recommendation. The committee has reviewed these cases and approved the transfer of these employees to Uttar Pradesh, with specific conditions mentioned for some cases regarding the dependency of parents.
SOURCE PDF LINK :
Click to access medicalaccept17oct.pdf
Click to view full document content
संख्या- 27/17/2011-एस.आर.एस. भारत सरकार
कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग एस.आर. अनुभाग
तीसरा तल, लोकनायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्ली । दिनांक , 2012
सेवा में,
मुख्य सचिव,
उत्तर प्रदेश सरकार,
लखनऊ ।
मुख्य सचिव,
उत्तरांचल सरकार,
देहरादून ।
विषय: चिकित्सकीय/वास्तविक व्यथा से आच्छादित प्रकरणों पर परामर्शी समिति की 17 अक्टूबर,2011 को आयोजित बैठक में विचार
महोदय,
उपर्युक्त विषय में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि परामर्शी समिति की दिनांक 17 अक्टूबर,2011 को आयोजित बैठक में विचारोपरांत समिति ने संलग्नक में उल्लिखित कार्मिकों के अभ्यावेदनों को चिकित्सकीय/वास्तविक व्यथा आधार पर स्वीकृत करने की संस्तुति की है ।
समिति द्वारा इन मामलों में जो संस्तुतियों की गई उन्हें भारत सरकार द्वारा वास्तविक/चिकित्सकीय व्यथा के अन्तर्गत मान लिया गया है । संलग्नक में उल्लिखित कार्मिकों को उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन करने का निर्णय लिया गया है । जिन कार्मिकों को उनके आश्रित माता/पिता की बीमारी के आधार पर उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन की संस्तुति की गई है, उन प्रकरणों में यह अवश्य देख लिया जाये कि माता/पिता वास्तव में कार्मिक के ऊपर आश्रित हों।
कृपया संबंधित अधिकारियों को इन निर्णयों से अवगत करा दिया जाए ।
अव्वर सचिव, भारत सरकार
प्रतिलिपिः-
- श्री राजेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग, लखनऊ ।
- अपर सचिव, पुनर्गठन विभाग, उत्तराखंड सरकार, देहरादून।
संलग्नक 14 कार्मिकों की सूची
चिकित्सकीय व्यथा के आधार पर राज्य परामर्शीय समिति की दिनांक 17 अक्टूबर,2011 की बैठक में उ.प्र. पुनर्गठन समन्वय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 04 फरवरी, 2009 से प्रश्नगत बीमारी के आच्छादित होने के कारण स्वीकृत प्रत्यावेदन
| क्रमांक | कार्मिक का नाम/ पदनाम /तैनाती | प्रत्यावेदन में अंकित बीमारी | नियुक्ति तिथि | समिति की संस्तुति |
| — | — | — | — | — |
| 1 | श्री राम लाल, सहायक अध्यापक, राजकीय इण्टर कालेज, शहरफाटक, अल्मोड़ा। | स्वयं गुर्दा रोग से पीड़ित होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानान्तरण। | 15.01.1996 | समिति द्वारा प्रत्यावेदन को स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन की संस्तुति की गई। |
| 2 | श्री जिलेवार सिंह यादव, सहायक अध्यापक, राजकीय इण्टर कालेज, सेमण्डीधार, टिहरी गढ़वाल। | पुत्र के मानसिक रोग से ग्रसित होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानान्तरण। | 19.09.1995 | समिति द्वारा प्रत्यावेदन को स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन की संस्तुति की गई। |
| 3 | श्री अजय कुमार पाल, सहायक अध्यापक, वीमटखाल, पौड़ी गढ़वाल। | पिता के मानसिक रोग से ग्रसित होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानान्तरण। | 15.09.1995 | समिति द्वारा प्रत्यावेदन इस शर्त के साथ स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन किये जाने की संस्तुति की कि उनकें पिता वास्तव में उन पर आश्रित है। |
| 4 | श्री राकेश कुमार गौतम, प्रवक्ता, राजकीय इण्टर कालेज, ल्येशाल, नैनीताल। | स्वयं मानसिक रोग से पीड़ित होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानान्तरण। | 28.12.1993 | समिति द्वारा प्रत्यावेदन को स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन की संस्तुति की गई। |
| 5 | श्री विनोद कुमार यादव, सहायक अध्यापक, राजकीय इण्टर कालेज, गोरशाली, उत्तरकाशी। | पत्नी के गुर्दा रोग से ग्रसित होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानान्तरण। | 23.09.1999 | समिति द्वारा प्रत्यावेदन को स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन की संस्तुति की गई। |
| 6 | श्री रोहिताश्व कुमार अवस्थी, सहायक अध्यापक, राजकीय इण्टर कॉलेज, शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर। | पत्नी के मानसिक रोग से ग्रसित होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानान्तरण। | 06.04.1989 | समिति द्वारा प्रत्यावेदन को स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन की संस्तुति की गई। |
| 7 | श्री रमेश चन्द्र, प्रवक्ता, राजकीय इण्टर कालेज, बनकोट, पिथौरागढ़। | पत्नी के मानसिक रोग से ग्रसित होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानान्तरण। | 14.08.1995 | समिति द्वारा प्रत्यावेदन को स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन की संस्तुति की गई। |
| 8 | श्री निर्मल कुमार, सहायक अध्यापक, राजकीय इन्टर कालेज, खरगेड़ मरदार, सेरा मरदार, रूद्रप्रयाग। | माता के मानसिक रोग से ग्रसित होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानान्तरण। | 10.07.1999 | समिति द्वारा प्रत्यावेदन को इस शर्त के साथ स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन किये जाने की संस्तुति की कि उनकी माता वास्तव में उन पर आश्रित है। |
| 9 | श्री धर्मवीर सिंह, सहायक अध्यापक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमस्यारी, बागेश्वर। | पुत्र के मानसिक रोग से ग्रसित होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानान्तरण। | 24.03.2000 | समिति द्वारा प्रत्यावेदन को स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन की संस्तुति की गई। |
| 10 | श्री वारिस अली सिद्दीकी, प्रवक्ता, राजकीय इण्टर कॉलेज, भुजान, अल्मोड़ा। | पत्नी के गुर्दा रोग से ग्रसित होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानान्तरण। | 01.09.1990 | समिति द्वारा प्रत्यावेदन को स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन की संस्तुति की गई। |
| 11 | श्री शिव बालक यादव, सहायक अध्यापक, राजकीय इण्टर कॉलेज, महाकालेश्वर, अल्मोड़ा। | पुत्र के मानसिक रोग से ग्रसित होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानान्तरण। | 19.07.1999 | समिति द्वारा प्रत्यावेदन को स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन की संस्तुति की गई। |
| 12 | श्री अशोक कुमार, सहायक अध्यापक, राजकीय इण्टर कॉलेज, ललूडीखाल, टिहरी गढ़वाल | स्वयं के गुर्दा रोग से ग्रसित होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानान्तरण। | 06.07.1999 | समिति द्वारा प्रत्यावेदन को स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन की संस्तुति की गई। |
| 13 | श्री यशवन्त कुमार, सहायक अध्यापक, राजकीय इण्टर कॉलेज, जौरासी, अल्मोड़ा। | पत्नी के मानसिक रोग से ग्रसित होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानान्तरण। | 22.09.1990
विनियमिती
करण
31.12.1999 | समिति द्वारा प्रत्यावेदन को स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन की संस्तुति की गई। |
| 14 | श्री महेश चन्द्र अग्रवाल, सहायक अध्यापक, राजकीय इन्टर काले, जितुवा पीपल, नैनीताल | माता के गुर्दा रोग से ग्रसित होने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानान्तरण। | 04.08.1995 | समिति द्वारा प्रत्यावेदन को इस शर्त के साथ स्वीकार करते हुये उत्तर प्रदेश राज्य आवंटन किये जाने की संस्तुति की कि उनकी माता वास्तव में उन पर आश्रित है। |