This notification introduces amendments to the Central Information Commission (Group ‘A’ and Group ‘B’ Post) Recruitment Rules, 2012. The key change pertains to the eligibility criteria for deputation to the post of “Assistant”. Specifically, the amendment modifies the conditions for candidates from their parent cadre or department. The revised rules now state that candidates who have completed ten years of service in the grade in their parent cadre or department, after appointment to the post on a regular basis, with a pay band of 1, ₹5200-20200 plus grade pay of ₹2400/-, or equivalent, will be eligible. These amendments are in line with Section 27 of the Right to Information Act, 2005, and will come into effect from the date of their publication in the Official Gazette. The original rules were published in the Gazette of India, Part II, Section 3, Sub-section (i) via notification number G.S.R. 76, dated April 16, 2012.
SOURCE PDF LINK :
Click to access 4_9_2011-IR-Hindi_09072014.pdf
Click to view full document content

असाधारण EXTRAORDINARY भाग II—खण्ड 3—उप-खण्ड (i) PART II—Section 3—Sub-section (i) प्राधिकार से प्रकाशित PUBLISHED BY AUTHORITY
| सं. 322] | नई दिल्ली, सोमवार, जून 16, 2014/ नवंबर 26, 1936 |
|---|---|
| No. 322] | NEW DELHI, MONDAY, JUNE 16, 2014/JYAISTHA 26, 1936 |
कार्यिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (कार्यिक और प्रशिक्षण विभाग) अधिसूचना
नई दिल्ली, 12 जून, 2014
सा. का. नि. 407(अ).—केंद्रीय सरकार, सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 (2005 का 22) की धारा 27 की उप-धारा (2) के खंड (प) के साथ पठित उप-धारा (i) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्रीय सूचना आयोग (समूह ‘क’ और समूह ‘ख’) भर्ती नियम, 2012 का संशोधन करने के लिए, निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात् :—
- (1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम केंद्रीय सूचना आयोग (समूह ‘क’ और समूह ‘ख’ पद) भर्ती (संशोधन) नियम, 2014 है।
(2) ये राजपत्र में प्रकाशन की तारीख को प्रवृत होंगे।
- केंद्रीय सूचना आयोग (समूह ‘क’ और समूह ‘ख’) भर्ती नियम, 2012 की अनुसूची में, स्तंभ (11) में “सहायक” पद से संबंधित प्रविष्टियों के सामने, प्रतिनियुक्ति “शीर्ष” के अधीन, खंड (क) के उप-खंड (ii) के स्थान पर, निम्नलिखित उप-खंड रखा जाएगा, अर्थात्: —
“(ii) जिन्होंने मूलकाडर या विभाग में वेतन बैंड 1, 5200-20200 रुपए + ग्रेड वेतन 2400/- रु या समतुल्य में नियमित आधार पर उस पद पर नियुक्ति के पश्चात् उस श्रेणी में दस वर्ष सेवा की हो; और”
[फा. सं. 4/9/2011-आई.आर.]
अर्चना वर्मा, संयुक्त सचिव
टिप्पण : मूल नियम, भारत के राजपत्र भाग-II, खंड-3, उपखंड (i) में अधिसूचना संख्या सा.का.नि. 76, तारीख 16 अप्रैल, 2012 द्वारा प्रकाशित किए गए थे।